आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले के सभी थानों पर शांति समिति की बैठक संपन्न
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा आगामी होली, धुलेंडी, रंगपंचमी, रमजान, ईद आदि के दृष्टिगत जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने, सामाजिक सौहार्द एवं शांतिपूर्वक त्यौहार संपन्न करवाए जाने हेतु क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, ग्राम / नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर संवाद करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सभी सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में संबंधित थानाप्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्यों के साथ बैठक लेकर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक सुझावों पर चर्चा की गई।
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति सदस्यों के साथ आगामी त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
थाना सैलाना परिसर में एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों, के साथ बैठक लेकर आगामी त्योहारों के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा आम जन से त्यौहारों को सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट नहीं करने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।
जिले के सभी थाना एवं चौकियों पर संबंधित एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना चौकी प्रभारियों द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

