*सिविल अस्पताल सोनकच्छ में मौके पर नहीं एक भी डॉक्टर,इलाज के लिए मरीज परेशान*
|
😊 Please Share This News 😊
|
———————————————-
*बीएमओ शैलेंद्र ओरिया की बड़ी लापवाही के चलते, मरीज परेशान*शेख इक़बाल
*सोनकच्छ/देवास*
जी हां सोनकच्छ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए मरीज हो रहे परेशान। मौके पर एक भी नहीं डॉक्टर मौजूद। वही ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ शैलेंद्र ओरिया की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी से ये सामने आया कि सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर शैलेंद्र ओरिया कार्यस्थल पर ना रहते हुए खुद बाहर से आना जाना करते हैं यहां तक कि वे खुद भी समय से उपस्थित नहीं होते हैं। यह भी एक स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही दिख रही है। यहां तक की आज मौके पर खुद BMO डॉ शैलेंद्र ओरिया भी सिविल अस्पताल में उपस्थित नहीं हैं। कभी कभी लोगों को एक्सरे करवाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ता हैं। जिसके चलते मरीजों को अपना इलाज करवाने के लिए परेशान का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की यह बड़ी लापरवाही के चलते यदि कोई घटना घटती है। तो इसका जवाबदारी डॉक्टर बीएमओ शैलेंद्र ओरिया होंगे या जिला स्वास्थ्य प्रशासन होगा अब देखना यह है कि इस विषय में विभागीय अधिकारी द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

