थाना औ.क्षैत्र. जावरा व्दारा कैमिकल से खाद्य पदार्थ पोस्तादाना क्लीन करने वाले आरोपीयो के विरुद्ध बडी कार्यवाही रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना औ.क्षैत्र. जावरा व्दारा कैमिकल से खाद्य पदार्थ पोस्तादाना क्लीन करने वाले आरोपीयो के विरुद्ध बडी कार्यवाही रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक महोदय जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी वी डी जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

               गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि मेरे विश्वसनीय मुखबीर ने सुचना दिया कि ग्राम बन्नाखेडा का श्रीपाल सोनगरा अपने दो अन्य साथी जावेद व अकबर के साथ उसके स्वयं के बोरदा रोड स्थित फार्म हाऊस पर मठमेले पोस्ता दाना को बाजार मे उचे दाम पर बेचने के लिये केमीकल से धोकर तैयार कर रहा है, उक्त केमीकल से धोया हुआ पोस्तादाना मानव जीवन के लिये हानिकारक है, यदि तत्काल दबिश दी जाये तो इन्हे पकडा जा सकता है । जो सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान पर पहुची व मौके पर केमीकल से धुले हुये पोस्तादाना से भरे 11 कट्टे व बिना धुले हुये पोस्तादाना से भरे हुये 29 कट्टे, 05 पुरे हरे रंग के ज्वलनशील केमीकल से भरे ड्रम व एक आधा हरे रंग के ज्वलनशील केमीकल से भरा ड्रम, तीन प्लास्टिक की केन, केमीकल मे गला हुआ पोस्तादाना छानने की मशीन, दो एल्युमिनियम के तपेले, एक इलेक्ट्रानिक तोलकांटा को आरोपी श्रीपालसिह, जावेद व अकबर से विधिवत जप्ति पंचनामा बनाकर जप्त किया गया तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 131/06.03.2025 धारा 274,318(4),3(5) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । व आरोपी से मठमेला व खऱाब पोस्ता दाना व केमिकल खरीदने तथा केमिकल के धोकर पोस्तादाना को उपायकर उसे बेचने के संबध मे पुछताछ की जा रही है।

 

*गिरफ्तार आरोपी -* 

*1-* श्रीपालसिह पिता प्रेमसिह सोनगरा उम्र 35 साल निवासी ग्राम बन्नाखेडा थाना औधोगिक क्षैत्र जावरा

*2-* जावेद पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 23 साल निवासी दाहखेडा थाना रिंगनोद जिला रतलाम, 

*3-* अकबर पिता मोहम्मद खान उम्र 25 साल निवासी रानीखेडा थाना निम्बाहेडा कोतवाली जिला चित्तोडगढ राजस्थान,

 

*जप्त मश्रुका–* केमीकल से धुले हुये पोस्तादाना से भरे 11 कट्टे व बिना धुले हुये पोस्तादाना से भरे हुये 29 कट्टे, 05 हरे रंग के ज्वलनशील केमीकल से भरे ड्रम व एक आधा ज्वलनशील केमीकल से भरा ड्रम, तीन प्लास्टिक की केन, केमीकल मे गला हुआ पोस्तादाना छानने की मशीन, दो एल्युमिनियम के तपेले, एक इलेक्ट्रानिक तोलकांटा कुल किमती करीबन 25,00,000 रूपये,

 

*सरहानीय भूमिकाः-*

थाना प्रभारी वी डी जोशी , उनि प्रतापसिह भदौरीया, उनि. प्रियंका चौहान, सउनि जसराज चन्देल, सउनि प्रदिपसिह तोमर, आर. 567 बालकृष्ण, आर.134 योगेश राठौर, आर. चालक 827 योगेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]