अनमोल पोर्टल के सम्बन्ध में मेडिकल आफिसर का उन्मुखीकरण सम्पन्न रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अनमोल पोर्टल के सम्बन्ध में मेडिकल आफिसर का उन्मुखीकरण सम्पन्न रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 28 मार्च 2025 जिले के जिला प्रशिक्षण केन्द्र विरियाखेडी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में मेडिकल आफिसर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एम.एस. सागर ने सभी चिकित्सकों को अपने कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने हेतु निर्देशित किया है।

 

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अनमोल पोर्टल के माध्यम से महिला के गर्भ धारण करते ही आनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया अनमोल पोर्टल पर अपलोड की जाती है। गर्भवती महिला की स्वास्थ्य संबंधी स्थिति जैसे हाईरिस्क के लक्षण आदि सहित समस्त जांच एवं टीकाकरण आदि की स्थिति का भी आनलाईन पोर्टल पर रिकार्ड रखा जाता है। इस पोर्टल पर गर्भवती महिला के आधार नम्बर, समग्र आईडी और बैंक खाता क्रमांक की भी जानकारी अपलोड की जाती है। इस जानकारी के आधार पर प्रसव के समय गर्भवती महिला को पात्रता अनुसार जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजनान्तर्गत राशि आनलाईन सीधे उनके खातों में प्रदान की जाती है। 

 

डा. सागर ने बताया कि सभी लक्ष्य दम्पत्ति को अपना आधार नम्बर, समग्र आईडी के साथ लिंक करवाना चाहिए ताकि भुगतान के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो सके। उन्होंने निर्देशित किया कि अनमोल पोर्टल के सम्बन्ध में चिकित्सा अधिकारी प्रशिक्षित होने के उपरांत अपने क्षेत्र में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करें ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके। साथ ही पात्र हितग्राहियों को पात्रतानुसार राशि का समय पर भुगतान हो सके। प्रशिक्षण के दौरान डीएचओ डा. जितेन्द्र जायसवाल, डीपीएम हीना मकरानी, सीपीएचएसी कंसलटेंट डा. संकल्प श्रीवास्तव, एम एण्ड ई अधिकारी श्री आशीश कुमावत, जिला मीडिया अधिकारी श्री आशीश चौरसिया, श्री सचिन वर्मा एवं अन्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]