रतलाम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शहर में चैकिंग अभियान जारी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शहर में चैकिंग अभियान जारी

😊 Please Share This News 😊

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शहर में चैकिंग अभियान जारी

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

👉चैकिंग के दौरान् थाना माणकचौक पुलिस ने धारदार हथियार लेकर घूमते बदमाश को पकड़ा

👉रात्रि में 200 से अधिक वाहनों को चेक किया, 22 वाहन चालकों पर की गई चालानी कारवाई

👉बेवजह घूमने वाले 45 लोगों को जेल वाहन से थाने लेकर आए

 

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जन की सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकुबाजी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये है। 

        इसी तारतम्य में रतलाम शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । शहर के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी दल बल के साथ जेल वाहन लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। हिस्ट्रीशीटर, गुंडे, बदमाशों को चेक किया गया। बेवजह घूमने वाले 45 लोगों को जेल वाहन से थाने पर लेकर आए , जिन्हें उचित समझाइश देकर रवाना किया। शहर में अलग अलग जगह पर चैकिंग पॉइंट्स लगाकर संदिग्ध वाहनों को चेक किया गए। इस दौरान लगभग 200 वाहनों की चेकिंग की गई। 22 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कारवाई की गई। चेकिंग के दौरान थाना माणकचौक पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए गत रात्रि में एक बदमाश को अवैध रुप से धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]