राजस्थान के जयपुर शहर को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की साजिश रचने वाले 11 वे फरार आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

राजस्थान के जयपुर शहर को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की साजिश रचने वाले 11 वे फरार आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी को रतलाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

👉फरार आरोपी फिरोज की गिरफ्तारी पर NIA द्वारा 5 लाख रुपए के इनाम की गई थी घोषणा

👉अलसुफा के 05 मुख्य संस्थापक सदस्यों में से होकर संगठन का खजांची था

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण –* दिनांक 30.03.22 को थाना निंबाहेड़ा राजस्थान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार MP 43 CA 7091 को रोककर तलाशी लेते उसमें तीन व्यक्तियों जुबेर पिता फकीर मोहम्मद पठान, सैफुल्ला उर्फ सैफ खान पिता रमजानी अली एवं अल्तमश पिता बशीर खां तीनों निवासी रतलाम को विस्फोटक एवं बम बनाने मे प्रयुक्त होने वाला सामान जिसमे टायमर, सेल, वायर सहित अन्य सामग्री के साथ पकड़ा था।

           पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्तियों खूंखार अलसुफा नामक संगठन से जुड़े थे। जो अपने संगठन सुफा के अन्य 8 सदस्यों आमीन फावड़ा, आमीन हाजी, मजहर उर्फ छोटू, इमरान पठान, यूनुस साकी, इमरान मटका, आकिब महाराष्ट्र एवं फिरोज उर्फ सब्जी के साथ उक्त विस्फोटक पदार्थ के द्वारा जयपुर में सीरियल ब्लास्ट कर आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी। थाना निंबाहेड़ा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 150/22 धारा 4,5,6 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं धारा 13, 15, 16, 18 एवं 20 UAPA के तहत पंजीबद्ध किया गया।

     उक्त मामला अंतरराज्यीय होने पर एन आई ए द्वारा प्रकरण क्रमांक 18/2022/NIA/DLI दर्ज किया गया। प्रकरण में NIA एवं राजस्थान पुलिस द्वारा 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 11 वा आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी जो अलसुफा संगठन के प्रमुख 05 संस्थापक सदस्यों में से एक था जिसके पास संगठन के खजांची का पद था जो फरार चल रहा था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। जिसकी गिरफ्तारी पर एन आई ए द्वारा 05 लाख रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।

 

*पुलिस कारवाई का विवरण–* पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन पर रतलाम में अलसुफा संगठन एवं विधि विरुद्ध गतिविधियों पर मुखबिर तंत्र सक्रिय कर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में दिनांक 02.04.25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि निंबाहेड़ा के अपराध क्रमांक 150/22 एवं NIA के प्रकरण क्रमांक 18/2022/NIA/DLA ka 05 लाख रुपए का उदघोषित इनामी वांटेड आरोपी फिरोज उर्फ सब्जी पिता फकीर मोहम्मद रतलाम शहर में गंभीर घटना कारीत करने के उद्देश्य से आया हुआ है। 

  मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर 4 अलग अलग टीम बनाकर शहर में खोजबीन शुरू की गई। फरार आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों के आसपास पुलिस टीम द्वारा गोपनीय तरीके से सर्चिंग करते हुए मुखबिर सक्रिय किए गई। 02 दिन की लगातार प्रयास के बाद मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि वांटेड आरोपी फिरोज उसकी बहन रेहाना निवासी आनंद कॉलोनी के घर छिपा हुआ है। 

          मुखबिर सूचना पर कारवाई हेतु दिनांक 02.04.20 को पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के नेतृत्व में रतलाम पुलिस की 02 टीम बनाई गई। पहली कट ऑफ टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के नेतृत्व में तथा दूसरी स्ट्राइकिंग टीम नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आमों के नेतृत्व में बनाई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त उद्घोषित आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान संभावित खतरे के संबंध में विस्तृत रूप से बीफ्रिंग कर टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान आनन्द कालोनी रवाना हुए। आनन्द कालोनी स्थित रेहाना के निवास के समीप पहुँचकर ब्रीफिंग अनुसार कट ऑफ टीम के सदस्यों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, कार्य.निरी. नीलम चौंगड़, निरीक्षक संदीप तोमर, सुबेदार मोनिका चौहान, उनि जे.आर. जामोद, सउनि रमेश थुरेचा, सउनि भंवरसिंह भुरिया आदि द्वारा घेराबंदी की गई। योजना अनुसार स्ट्राईकिंग टीम के सदस्यों नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, सउनि संतोष अग्नीहोत्री, का़.प्र.आर. 67 राहुल जाट, का.प्र.आर.447 हिमाशु यादव, का.प्र.आर. 650 शैलेश ठकराल, आरक्षक 218 विपुल भावसार, आरक्षक 352 शिवराम मोर्य, आरक्षक 556 कुलदीप व्यास के द्वारा निवास स्थल पर पहुंचे कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी फिरोज द्वारा उनि सत्येंद्र रघुवंशी और प्र आर राहुल जाट के साथ झुमा झटकी कर छुड़ाकर भागने का प्रयास किया जिसे काफी मशक्कत के बाद नियंत्रण में लेकर गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में थाना स्टेशन रोड पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

 

*गिरफ्तार आरोपी –* फिरोज उर्फ सब्जी पिता फकीर मोहम्मद उम्र 48 वर्ष निवासी आनंद कॉलोनी रतलाम।

 

*पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड–* आरोपी फिरोज के विरुद्ध पूर्व में थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 318/14 धारा 294, 506, 147, 148 एवं 149 भादवि का पंजीबद्ध है।

 

*सराहनीय भूमिका–*

*1.* कट ऑफ पार्टी–* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के नेतृत्व में रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, कार्य.निरी. नीलम चौंगड़, निरीक्षक संदीप तोमर, सुबेदार मोनिका चौहान, उनि जे.आर. जामोद, सउनि रमेश थुरेचा, सउनि भंवरसिंह भुरिया, आर.630 विजय बहादुर, आर.1043 अरूण, आर.350 पवन, आर.363 विरेन्द्र, आर.430 विजय, आर.862 किशन, आर.679 जितेन्द्र, आर.399 गौरव, आर.726 कुलदीप, आर.1050 महिपाल, आर.1088 धर्मेन्द्र, म.आर.1202 शीला, म.आर.1088 भारती, म.प्र.आर. 266 लीना राव, म.आर. मंजु ठकराल, प्र.आर. 122 धर्मेन्द्र जाट, प्र.आर.247 अमित त्यागी, प्र.आर.665 सुधीर राठौर, प्र.आर.373 नारायणसिंह जादोन, प्र.आर.531 तेजसिंह जगावत, प्र.आर.416 दिलीप, प्र.आर.मुकेश चौहान, आर. 532 संजय सोनावा प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर.974 शोभाराम शर्मा, म.आर. 1126 लक्ष्मी, म.आर.1192 भावना शर्मा, आर. हर्षल, आर.अनिल सोलंकी, आर. धीरज, आर. 512 लखनसिंह, प्र.आर. महेन्द्र फतरोड़।

 

*2. स्ट्राईकिंग टीम–* नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मों के नेतृत्व में उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, सउनि संतोष अग्नीहोत्री, का़.प्र.आर. 67 राहुल जाट, का.प्र.आर.447 हिमाशु यादव, का.प्र.आर. 650 शैलेश ठकराल, आरक्षक 218 विपुल भावसार, आरक्षक 352 शिवराम मोर्य, आरक्षक 556 कुलदीप व्यास।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]