चुनाहजुरी के पास खनिज अधिकारी ने रेत से भरी टैक्टर ट्राली को पकडा किया मामला दर्ज थाने खडी कराई ट्राली  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चुनाहजुरी के पास खनिज अधिकारी ने रेत से भरी टैक्टर ट्राली को पकडा किया मामला दर्ज थाने खडी कराई ट्राली 

😊 Please Share This News 😊

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

चिचोली ब्लॉक के चुनाहजुरी के पास खनिज विभाग की टीम ने मूखबीर की सूचना पर अवैध रूप से रेत के उत्खनन और परिवहन को अंकुश लगाने के लिए शनिवर दोपहर मे एक ट्रेक्टर ट्राली अवैध रेत से भरी परिवहन करते समय चिखली के पास घेराबंदी कर पकडा है ट्रेक्टर ट्राली के चालक से रेत परिवहन सम्बन्धित दस्तावेज नही मिलने पर ट्रेक्टर ट्राली को चिचोली पुलिस थाना मे खडा करवा दिया है मायनिग आफीसर नागवंसी जी ने बताया के चिचोली शाहपुर बीजादेही भीमपुर सहित जिले भर मे अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन बडे पैमाने पर किया जा रहा है जिसकी सूचना चिचोली के चुनाहजुरी से मुखबीरो से मिली जिसके बाद खनिज विभाग के अधिकारीयो की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुये एक ट्रेक्टर ट्राली अवैध रेत से भरी को पकड़कर पुलिस थाना मे जमा कर मामला दर्ज करा दिया है चालक से पुछताछ करने पर ट्रेक्टर मालिक निलेश पिता छोटेलाल यादव निवासी चुनाहजुरी का बताया है फिलहाल एक ट्राली पकडी है जिस पर खनिज विभाग के बालू रेत अधिनियम के तहत प्रकरण बनाया जा रहा है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]