जिला स्तरीय संवेदीकरण सह अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जिला स्तरीय संवेदीकरण सह अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया,

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

 परीक्षा पर चर्चा 7.0 कार्यशाला आयोजित

रतलाम 08 अप्रैल 2025 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग बाल अधिकारों और अन्य संबंधित मामलों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा से प्रेरित होकर एनसीपीसीआर बच्चों के साथ प्रतिवर्ष परीक्षा पर्व मनाता है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में परीक्षा पर्व अभियान के तहत जिला स्तरीय संवेदीकरण सह अभिमुखीकरण कार्यक्रम मंगलवार को शा.उ.मा.वि. क्र. 1 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर ने की। इस अवसर पर डा. श्रीमती माणिक डांगे, व्याख्याता डाईट पिपलौदा श्री राजेन्द्र भोगलेकर, डीवीसी श्री योगेश पाल, प्राचार्य सी.एम. राईज सैलाना श्री गिरीश सारस्वत आदि मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित थे। 

 

एनसीपीसीआर के श्री अभिषेक यादव ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताई। अतिथियों का स्वागत श्रीमती अनीता सागर, एडीपीसी श्री अशोक लोढा, जिला योजना अधिकारी श्री जितेन्द्र जोशी एवं श्रीमती नीरु वर्मा ने किया। श्री राजेन्द्र भोगलेकर ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी को अण्डर स्टिमेट या ओवर स्टिमेट न करें। पढें तो 10 प्रतिशत, सुने तो 20 प्रतिशत, लिखे तो 30 प्रतिशत, चर्चा करें तो 70 प्रति तथा सभी साथ हो तो 100 प्रतिशत शिक्षा प्राप्त कर सफल हुआ जा सकता है। आपने कहा कि एनईपी 2020 के रोड मेप में एवं क्यूरिकूलम में नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क इन्वाल्वड है ताकि बच्चा 21 वीं शताब्दी के काम्पिटिटिव वर्ल्ड में स्टेंड कर सके।

 

डा. माणिक डांगे ने कहा कि बच्चों के अन्दर स्ट्रेस डेवलप न किया जाए। एग्जाम को स्ट्रेस फेक्टर न बनाते हुए उसे पर्व बनाना है। थोडा सा तनाव काम करने के लिए प्रेरित करता है। मेडिटेशन द्वारा प्रत्येक व्यक्ति तनाव मुक्त हो सकता है। सोशल मीडिया संक्रामक रोग है इससे विद्यार्थियों को बचना चाहिए। परीक्षा परिणाम के प्रति गंभीर तो होना चाहिए पर बच्चे पर दबाव नहीं डालना है।

श्री योगेश पाल ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के समग्र विकास और उन्नति के लिए एक की एलिमेंट है। सभी को चाहिए कि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा का डर न बताएं, परीक्षा की गंभीरता बताएं एवं उन्हें तुलनात्मक अंक लाने, श्रेणी लाने के लिए बार-बार न कहते रहें। शिक्षक एवं पालक परीक्षा आते ही बच्चों को परीक्षा को एक पर्व एवं त्यौहार के समान उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करें।श्री गिरीश सारस्वत ने कहा कि पालकों को अपने बच्चों के लिए समय निकालना चाहिए, पालक को अपने बच्चों का दोस्त बनना होगा। बच्चों मे टैलेंट हमें ढूंढना है। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754