*जावरा स्थित आइस फैक्ट्री में गैस रिसाव की सूचना पर रतलाम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गैस रिसाव को बंद करवाया* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*जावरा स्थित आइस फैक्ट्री में गैस रिसाव की सूचना पर रतलाम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गैस रिसाव को बंद करवाया*

😊 Please Share This News 😊

*👉पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए*

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

दिनांक 08/04/25 के रात्रि 10:20 बजे के लगभग थाना जावरा शहर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस कॉलोनी,खारीवाल कॉलोनी, व आसपास के रहवासियो को किसी गंध की वजह से आंखों में आंसू आना, उल्टी, व सांस लेने में परेशानी हो रही इस प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत आसपास का इलाका फ़ोर्स मदद से सर्च करवाया गया जिसमें अंटीया चौराहा पर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा था, जो तुरंत मौके पर मास्क व पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम कर गैस रिसाव फैक्ट्री मालिक सानिध्य पिता लालचंद जी पोरवाल उम्र 25 साल निवासी लाल गली जावरा की मदद से तुरंत बंद करवाया, तथा फायर ब्रिगेड से संपूर्ण क्षेत्र में पानी का छिड़काव करवाया गया तथा कॉलोनी वासियों को बताया गया कि इस संबंध में सतर्क रहें एवं कोई भी समस्या होने पर तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में एंबुलेंस फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई तथा संबंधित विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस बल तैनात किया गया। जिसे बंद कर दिया गया है। 

     उक्त घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक रतलाम मौके पर पहुंचे एवं उपस्थित बल एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संपूर्ण इलाके में शांति है किसी भी प्रकार की कोई जनधन हानि नहीं हुई है खैरियत है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754