भजन संध्या: खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक थिरके श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना की – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भजन संध्या: खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक थिरके श्रद्धालु, सुख-समृद्धि की कामना की

😊 Please Share This News 😊

घोंसला

 

राहुल कुमावत 

 

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी को नगर में 

श्री खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। सर्व प्रथम शाम 4:00 बजे खाटू श्याम जी के शीश (शीश की प्रतिमा) की ढोल धमाके के साथ अगवानी की गई ।तत्पश्चात शासकीय स्कूल के पिछे ग्राउंड से 5:00 बजे निशान (ध्वजा) यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा की अगवानी भक्तों ने हाथों में धर्म ध्वजा थामकर की डीजे पर भगवान के भजनों पर थिरकते हुए नगर के आसपास के युवाओं ने हाथों में निशान थाम कर चले साथ ही आकर्षक रंग बिरंगे फूलों से सजी घोड़ा बग्गी मैं भगवान के(मुखोटा) को लेकर बग्गी में साथ जीवन पंडा व श्याम सेवक संतोष जोशी ने विराजमान रहे। यात्रा में जय श्री श्याम ,हारे के सहारे की जय ,जयकारे लगाते हुए सरकारी स्कूल ग्राउंड से यादव मोहल्ला, गणेश मंदिर।महाबली चौपाटी ,हरिओम कॉलोनी होते हुए शासकीय स्कूल के पिछे बने आयोजन पंडाल पर पहुंच कर समापन किया गया शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया रात्रि 8:00 बजे पंडाल में खाटू श्याम का आकर्षक फूलों से विद्युत सज्जा कर बाबा का अलौकिक शृंगार कर पुष्प और इत्र वर्षा की। जिसमें मध्य में खाटू श्याम व आसपास गणेश भगवान बाबा हनुमान जी को विराजित किया गया दरबार में भगवान को 56 भोग पकवान फलों मावे का भोग लगाया। श्याम प्रेमियों ने बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर श्रद्धालुजनों ने आहुतियां देकर सुख समृद्धि की कामनाएं की। भजन संध्या में सर्व प्रथम गणेश हनुमान व महाकाल भगवान की वंदना के साथ भजन संध्या आरंभ की इसके बाद आयोजन के मुख्य गायक संजय जोशी (उज्जैन) ने “मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार” व “सुन रे सावरा मंडफिया वाला” मैं श्रोताओं की मांग पर सनातनी भजन सुनाये जैसे एक दर्जन भजनों की प्रस्तुति दी इनके बाद द्वितीय मुख्य गायिका (ब्यावरा) की मनीषा सेन ने श्रोताओं को सीधा प्रभु से जुड़ने वाले मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजनों की शुरुआत श्री राम स्तुति से प्रारंभ की जिसमें “ओ सांवरे हमें तेरा सहारा है” “खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयों” की प्रस्तुति पर कई भक्तों की आंखें छलक उठी। भजन संध्या में नगर व आस-पास के ग्रामीणों के साथ साथ कई श्रोताओं ने भजनों का रसपान किया रात्रि 2:30 बजे भगवान की आरती उतार कर महाप्रसादी का वितरण कर आयोजन का समापन किया गया ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]