जल का संवर्धन और संरक्षण हम सबका दायित्व हैं : डॉ. श्री राजेन्द्र पाण्डेय  जल गंगा संवर्धन अभियान में चोपाल पर चर्चा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जल का संवर्धन और संरक्षण हम सबका दायित्व हैं : डॉ. श्री राजेन्द्र पाण्डेय  जल गंगा संवर्धन अभियान में चोपाल पर चर्चा

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 10 अप्रैल 2025/ जन अभियान परिषद द्वारा चयनित आदर्श ग्राम हाटपीपल्या में जावरा विधायक डॉ. श्री राजेंद्र पांडेय द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था मारुति शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति हाटपीपल्या द्वारा आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत चौपाल में चर्चा कर जल गंगा संवर्धन अभियान ओर जल का महत्व समझाया।

डॉ राजेंद्र पांडेय ने जल संरक्षण करने के लिए कई विषयों पर जानकारी दी। साथ ही जन जागरूकता के लिए सभी को प्रेरित किया एवं सभी इस अभियान में भागीदार बने एवं अपने क्षेत्र में वर्षा जल को संगृहीत करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करे तालाबों का गहरीकरण कुओं बावड़ी की सफाई और जल को बचाने के लिए आव्हान किया ।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री राजीव लोचन ठाकुर समिति के सदस्य ग्रामीणजन भारतीय किसान संघ तहसील पदाधिकारी सेक्टर समन्वयक श्री लखन सिंह सिसोदिया आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754