*चालू ट्रांसफार्मर पर युवक को धक्का देने वाले आरोपी को पिपलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*चालू ट्रांसफार्मर पर युवक को धक्का देने वाले आरोपी को पिपलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

😊 Please Share This News 😊
  1. रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

*घटना का विवरण -* दिनांक 13-14/04/2025 की रात को थाना पिपलौदा अंतर्गत ग्राम पंचेवा स्थित पंवनचक्की पर बने क्वाटर गर्ड से ट्रांसफार्मर पर गिरने से संतोष राठौड़ पिता शोभाराम राठौड निवासी पंचेवा करंट लगने घायल होने पर संतोष को पवनचक्की के कर्मचारियों द्वारा रतलाम मेडिकल कॉलेज लाया गया जहाँ से संतोष राठौड़ को इलाज के लिये इंदौर रेफेर कर दिया गया। 

 

पुलिस की कार्यवाही- पुलिस द्वारा घटना की जाँच करते घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया कर्मचारियों से बात की गयी एवं परिजनो से संपर्क किया गया। घायल के इंदौर अरविंदो अस्पताल में भर्ती होने पर अरविंदो अस्पताल जाकर घटना में घायल संतोष राठौड़ से पूछताछ की गयी जिसमें संतोष राठौड़ द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक की रात को उसके साथी अर्जुन आंजना द्वारा उसे जानबुझकर चालू ट्रासफार्मर पर धक्का दे कर गिरा दिया जिससे करंट लगने पर वह जल गया और घायल हो गया जिसपर थाना पिपलौदा पर दिनांक 19.04.2025 को अपराध क्रमांक 133/25 धारा 118 (2), 109 बीएनएस का आरोपी अर्जुन आंजना निवासी पंचेवा के विरुदध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

         श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा प्रकरण में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिस पर श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम व श्रीमान सीएसपी जावरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिपलौदा द्वारा टीम गठित कर आरोपी अर्जुन सिंह आंजना पिला विजय सिंह आंजना उम्र 33 साल निवासी पंचेवा को की तलाश करने पर मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम पंचेवा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पवनचक्की पर नौकरी लगाने की बात को लेकर संतोष से झगड़ा होने पर उसके द्वारा संतोष को ट्रांसफार्मर में धक्का दे दिया गया जिससे संतोष करंट लगने से घायल हो गया। आरोपी अर्जुन आंजना को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में घायल संतोष राठौड़ इलाज के दौरान निधन होने से प्रकरण में धारा 103 (1) बीएनएस (302 भादवि) का इजाफा किया।

 

*गिरफ्तार आरोपी -* अर्जुन सिंह आंजना पिता विजय सिंह आंजना उम्र 33 साल निवासी पंचेवा

 

*सराहनीय कार्य-* निरी. प्रकाश गडरिया उनि पंकज राजपूत, प्र. आर. अनिल डोडियार आर. राजेश पटेल, आर. जितेन्द्र माली, आर. अनिल पाटीदार, सै अशोक कुमावत की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754