यातायात पुलिस रतलाम द्वारा एकांकी मार्ग का करवाया जा रहा सख्ती से पालन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
दिनांक 22.04.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, के निर्देशन में थाना प्रभारी का.निरी.सतोष चौरसिया सूबेदार अनोखीलाल परमार, आर. 1152 भगत सिह, आर.759 नरेन्द्र चौरे थाना यातायात की टीम द्वारा शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए माँणकचौक क्षैत्र में एकांकी मार्ग घासबाजार से डालुमोदी बाजार, डालुमोदी से गणेश देवरी, चौमुखीपुल से गणेशदेवरी, तोपखाना से गणेश देवरी पर एकांकी मार्ग का पालन कराया गया बाजार में आने वाले चार पहिया वाहन चालको को व दुकानदारो को समझाईस दी गई व यातायात नियमो का पालन कराया गया जिस्से बाजार में लगने वाले जाम को कन्ट्रोल किया जा सके मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहनों, सब्जी फ्रुट के हाथ ठैलागाडी , फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को समझाईस देकर हटवाया जाकर माँणकचौक क्षैत्र को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया । रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । अगर कोई यातायात नियमो का पालन नही करता है या एकांकी मार्ग का पालन नही करता है तो उस पर चालानी कार्यवाही की जावेगी यातायात पुलिस आम जन से अपील करती है कि यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे ।
*एंकांकी मार्ग*
एकांकी मार्ग नं.01- सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेश डालुमोदी बाजार से गणेश देवरी की ओर प्रतिबंधित रहेगा ये व गणेश देवरी से डालुमोदी बाजार की ओर प्रतिबंधित रहेगें ।
एकांकी मार्ग नं.02- सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेश गणेश देवरी की ओर से नौलाईपुरा, चौमुखीपुल की ओर प्रतिबंधित रहेगे ।
एकांकी मार्ग नं.03- सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेश गणेश देवरी से तोपखाना की ओर रहेगा ये सभी वाहन तोपखाना कि ओर से गणेश देवरी की ओर प्रतिबंधित रहेगे ।
एकांकी मार्ग नं.04- सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का प्रवेश डालुमोदी से घासबाजार की ओर रहेगा ये सभी वाहन घास बाजार से माँणकचौक, डालुमोदी बाजार, की ओर प्रतिबंधित रहेगे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

