पुलिस द्वारा तकनीकी का उपयोग कर ऑनलाइन प्राप्त की जा रही पीएम एवं एम एल सी रिपोर्ट*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय आधुनिक संसाधनों, तकनीकी साधनों का बेहतर उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय किए गए नवीन तकनीकी संसाधनों, सॉफ्टवेयर आदि पुलिस की कार्यप्रणाली में तीव्रता लाने के साथ ही पारदर्शिता एवं त्रुटि रहित कार्यवाही करने के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर CCTNS एवं MedLEaPR सॉफ्टवेयर की मदद से पुलिस द्वारा एम एल सी एवं पीएम रिपोर्ट ऑनलाइन प्राप्त की जा रही है। पुलिस द्वारा cctns के माध्यम से ऑनलाइन MLC/PM रिपोर्ट हेतु रिक्वेस्ट अस्पताल में भेजी जाती है। जहां से MLC/ PM रिपोर्ट MedLEaPR एप्लीकेशन के माध्यम से थाने के CCTNS पर भेजी जा रही है। जिले भर में अभी तक CCTNS के माध्यम से 1383 MLC रिक्वेस्ट अस्पताल भेजी गई है। इसी प्रकार पीएम रिपोर्ट हेतु 231 रिक्वेस्ट ऑनलाइन अस्पताल भेजी गई है।
पीएम एवं एम एल सी रिपोर्ट ऑनलाइन माध्यम से भेजने एवं प्राप्त करने से अपराधों की विवेचना तीव्रता से हो सकेगी जिससे अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

