*उज्जैन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने 21 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*उज्जैन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने 21 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा*

😊 Please Share This News 😊

 /उज्जैन !मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के निर्देश पर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया । इसी तारतम्य में उज्जैन जिला इकाई श्रमजीवी पत्रकार संघ ने भी एक मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री के नाम 21 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। शासन और संगठन समन्वय समिति के सह संयोजक वरिष्ठ पत्रकार साथी राजेंद्र पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, प्रदेश सचिव नरेंद्रसिंग राजावत, संभागीय महासचिव राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राजेश जोशी की अगवाई में पत्रकारों की रैली प्रेस क्लब देवास रोड से निकल कर सम्राट विक्रमादित्य प्रशसनिक संकुल भवन, कोठी पैलेस पहुंची ।श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महासचिव अश्विन चोपड़ा ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एकत्रित होकर पत्रकारों की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तिया लेकर पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने, आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी पत्रकारों को मिले इसकी मांग की। पत्रकारों ने जिला मुख्यालयों पर पत्रकार भवन हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने, पत्रकारों के लिये सम्मान निधि हेतु अधिमान्यता की अनिवार्यता समाप्त करने एवं उनकी मृत्यु उपरांत सम्मान निधि की राशि पत्रकार की पत्नी को देने सहित कुल 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथियों ने पत्रकार एकता जिंदाबाद व शलभ भदोरिया जिंदाबाद के नारे लगाये। 21 सूत्रीय ज्ञापन का वाचन नरेंद्रसिंह राजावत ने किया।इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में राहुल मिश्रा, मनीष पांडे, विनोद कारपेंटर, शाहनवाज खान, दारा खान, योगेश शर्मा,पवन गरवाल, मुर्तुजाअली, कैलाश सिसोदिया,मनीष राठौर, घनश्याम शर्मा,सत्यनारायण शर्मा, प्रशालसिंह पंड्या सहित अनेक श्रमजीवी पत्रकार साथी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754