रतलाम जिले का थाना रिंगनोद भी हुआ ISO (आईएसओ) प्रमाणित थाना – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम जिले का थाना रिंगनोद भी हुआ ISO (आईएसओ) प्रमाणित थाना

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों के मानकीकरण एवं सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के फलस्वरूप जिले के एक और थाना रिंगनोद को आई एस ओ प्रमाण पत्र मिला।

             दिनांक 01.05.25 को पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा की उपस्थिति में थाना प्रभारी रिंगनोद श्री विक्रम अहिरवार (प्रशिक्षु आई पी एस) को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी रिंगनोद श्री विक्रम अहिरवार (प्रशिक्षु आई पी एस)एवं थाना रिंगनोद टीम को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्ति हेतु किए गए प्रयासों एवं मेहनत की सराहना की।

        इस दौरान सीएसपी जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट श्री मति शाबेरा अंसारी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, सूबेदार मानिक ठाकुर, थाना रिंगनोद स्टाफ समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का स्टाफ उपस्थित रहा।

           पूर्व में जिले के थाना डीडी नगर रतलाम, थाना यातायात रतलाम, थाना जावरा शहर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं सीएसपी कार्यालय जावरा को आईएसओ प्रमाणित किए जा चुके है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]