*खेत पर नरवाई जलाने पर पड़ोसी किसान को हुआ हजारो रुपए का नुकसान, पेड़-पौधे सहित 10 बोरी प्याज जलकर हुए राख…*
|
😊 Please Share This News 😊
|
नीमच। प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद लोग नरवाई जलाने से बाज नही आ है। आए दिन कहीं न कहीं किसानों द्वारा नरवाई जलाने की खबरें आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार शाम को सरवानिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बराडा में देखने को मिला। जहा खेत पर नरवाई जलाते समय आग ज्यादा फैलने से पड़ोसी किसान के हजारों रुपये का नुकसान हो गया। घटना की जानकारी देते हुए बराड़ा के पीड़ित किसान बाबूलाल पिता रामलाल माली ने बताया कि खेत के पड़ोसी भारत सिंह ने अपने खेत पर नरवाई जलाने के लिए आग लगाई व आग ज्यादा फेल गई व मेरे खेत तक पहुच गई। जिससे मेरे खेत पर पड़े 10 बोरी प्याज, 40 बोरा सुखला, एक ट्राली देशी खांद व आम सीताफल व निम के पेड़ चलकर राख हो गई। जिसकी सूचना मेने पुलिस चौकी पर 100 डायल को दी, सूचना पर पहुची पुलिस ने मौका मुआयना कर जावद की फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया। लेकिन आग ज्यादा समय तक फैलने से सब कुछ जलकर राख हो गया। वही बताया जा रहा है कि खेत का पड़ोसी आग लगाकर मोके से फरार हो गया है। पीड़ित किसान ने पुलिस चोकी पहुच कर रिपोर्ट भी दर्ज करवाईं लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी पर कोई कार्यवाही नही की।*
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

