*//दबंग एसपी की सख्त करवाई अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही//* रिपोर्ट मनोहर मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*//दबंग एसपी की सख्त करवाई अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही//* रिपोर्ट मनोहर मालवीय

😊 Please Share This News 😊

“रतलाम श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के व्दारा अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी । उनि.अनुराग यादव के नेतृत्व मे गठित टीम को मुखबीर द्वारा सुचना मिली कि लोहार रोड एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन पर आईडी से आईपीएल मेच का सट्टा कर अवैध लाभ कमा रहा है। मुखबिर के बताए स्थान पर तुरंत दबिश दी गयी जहा आरोपी तुषार पिता अजय मित्तल उम्र 25 साल निवासी सी 72 दीनदयाल नगर रतलाम को अपने एप्पल मोबाईल पर ZEE999 की सट्टा आईडी पर Indian Premier League 2025 के Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad का सट्टा करते पकड़ा जिसके पास से सट्टा मे प्रयुक्त सामग्री एक apple IPHONE 15 कम्पनी का काले रंग का मोबाईल किमती 50,000/- रुपये, जप्त किया। आरोपी के मोबाइल में मिली सट्टा ऐप एवं आई डी के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त सट्टा आईडी आधीश वाघमारे नामक व्यक्ति से लेना बताया। आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 288/25 धारा 4 (क) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । साथी आरोपी आधीश वाघमारे की तलाश जारी है । 

 

*जप्त मश्रुका-* एक apple IPHONE 15 कम्पनी का काले रंग का मोबाईल किमती 50,000/- रुपये।

 

*गिरफ्तार आरोपी-* 01. तुषार पिता अजय मित्तल उम्र 25 साल निवासी सी 72 दीनदयाल नगर रतलाम।

 

*फरार आरोपीः-* आधीश वाघमारे 

 

*सरहानीय भूमिकाः-* थाना प्रभारी उनि.अनुराग यादव , कार्य.सउनि.शिवनाथसिंह राठौर , कार्य.प्रआर.416 दिलीपसिंह रावत, आर.722 चन्द्रशेखर थाना माणकचौक रतलाम का सराहनीय योगदान रहा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754