मध्य प्रदेश मौसम अलर्ट: आज 40 जिलों में बारिश-बादल और बिजली की चेतावनी, चलेगी आंधी, गिर सकते है ओले – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मध्य प्रदेश मौसम अलर्ट: आज 40 जिलों में बारिश-बादल और बिजली की चेतावनी, चलेगी आंधी, गिर सकते है ओले

😊 Please Share This News 😊

अगले 4 दिन तक मध्य प्रदेश का मौसम यूहीं बना रहेगा। साइक्लोनिक सकुर्लेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से सोमवार मंगलवार तक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। इस दौरान कहीं कहीं आंधी और ओले गिरने की भी संभावना है।

 

आज शनिवार को करीब 40 जिलों में बादल, बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। शुक्रवार को चंबल, जबलपुर, सागर और शहडोल में कहीं-कहीं वर्षा व रीवा शहडोल संभागों में तापमान सामान्य से 2.3-2.9 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।पश्चिमी जिलों में रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।खंडवा और खरगोन में 43 डिग्री, रायसेन, शिवपुरी व धार में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा

 

*शनिवार को इन जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट*

सतना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर में ओले गिर सकते हैं ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, सागर, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक के साथ बारिश ।

 

*क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान*

वर्तमान में कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पास सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और दक्षिण-पूर्वी एवं मध्य राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी मौजूद है। जबकि दो प्रमुख द्रोणिकाएं प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों से गुजर रही हैं। इसके असर से आगामी तीन-चार दिनों में जबलपुर और शहडोल संभागों में ओले गिरने और ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और उज्जैन संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

*4 दिन जारी रहेगा बादल/बारिश/आंधी दौर*

♦️4 मई: सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिर सकते हैं। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में गरज-चमक, बारिश और आंधी ।

 

♦️5 मई: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, सिवनी, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में बारिश ।

 

6 मई: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, कटनी, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, झाबुआ, धार में बारिश ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754