*थाना सैलाना जिला रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध करवाई*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
*👉अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम एम डी व घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक सहित कुल मशरूका कीमती 3 लाख रुपए जप्त*
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं क्रय विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जो निर्देशो के पालन मे चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, एस. डी.ओ.पी सैलाना नीलम बघेल के मागर्दशन मे थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये रतलाम बांसवाडा रोड धामनोद फन्टा सैलाना जिला रतलाम से आरोपीगण अफरोज पिता वाहिद खां मेव निवासी ताजपुर जिला उज्जैन व युनुस पिता निसार खां निवासी कुशलगढ थाना पिपलोदा जिला रतलाम के कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ MDMA ड्रस कुल वजन 20 ग्राम किमती 2,00,000 रूपये मिला। जिसकी पहचान व तोल की कार्यवाही उपरान्त आरोपीगण से मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स कुल वजन, 20 ग्राम किमती 2,00,000 रूपये का जप्त किया गया । आरोपीगण के विरुद्ध थाना सैलाना पर अप क्र 191/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे आरोपीगण से जप्त मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे मे पुछताछ करते अन्य आरोपी इमरान पिता राजु खां मेव निवासी ग्राम हतनारा थाना पिपलौदा तथा समीर पिता मुख्तीयार निवासी हतनारा थाना पिपलौदा को देने जाना बताया एवं अन्य साथियो के बारे में भी पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तारशुदा आरोपीगण को आज माननीय न्यायालय पेश किया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी ।
*गिरफ्तार आरोपी–*
*01.* अफरोज पिता वाहिद खां मेव निवासी ताजपुर जिला उज्जैन
*02.* युनुस पिता निसार खां निवासी कुशलगढ थाना पिपलोदा जिला रतलाम
*अन्य आरोपी –*
*01.* इमरान पिता राजु खां मेव निवासी ग्राम हतनारा थाना पिपलौदा
*02.* समीर पिता मुख्तीयार निवासी हतनारा थाना पिपलौदा
*जप्त शुदा मश्रुका-* मादक पदार्थ MDMA ड्र्स कुल वजन 20 ग्राम किमती 2,00,000 रूपये तथा 01 बजाज पल्सर मोटर साईकल बिना नम्बर की किमती 1,00,000 रुपये कुल किमती 3,00,000/- रुपये
*मुख्य भूमिका –* निरी. सुरेन्द्रसिंह गडरिया थाना प्रभारी पुलिस थाना सैलाना, उनि आरपी सारस्वत, सउनि शिवजी यादव, प्रआर 151 हेमन्त जाट, प्रआर 482 महेन्द्र सिंह, आर 668 मुकेश मेघवाल, आर 638 विजय मोहनिया, आर 752 तुफान भुरिया, आर 1186 भारत अलावा, आर 727 दिनेश पाटीदार, आर 1065 राजु निनामा की सराहनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

