पुलिस थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम द्वारा जिलाधीश महोदय रतलाम के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी को किया गिरफ्तार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुलिस थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम द्वारा जिलाधीश महोदय रतलाम के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर आरोपी को किया गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

*पुलिस कार्यवाही का विवरण: –* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा (रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग रतलाम शहर श्री सत्येन्द्र घनघोरिया (रापुसे ) के मार्गदर्शन में गुंडे एवं बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के तारतम्य में थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम उप निरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी की टीम को दिनांक 07.5.2025 को साक्षी पेट्रोल पम्प के पास के पास मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि थाने का जिला बदर आरोपी अभिषेक उर्फ भाऊ पिता सुरेश राव मराठा टेंकर रोड़ नयागांव में रोड़ पर खड़ा हुआ है सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुखबीर द्वारा बताए स्थान टेंकर रोड़ नयागांव रतलाम के पास पहुचे जंहा मुखबीर द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति रोड़ पर खड़ा हुआ दिखा जो पुलिस को देख कर भागने लगा । जिसे हमराह फोर्स व पंचानो की मदद से घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अभिषेक उर्फ भाऊ पिता सुरेश राव इथापे मराठा उम्र 30 वर्ष निवासी नयागांव रतलाम का रहने वाला बताया जिसे जिला बदर अवधि में राजस्व सीमा में आने का कारण पूछने पर कोई विधिक कारण नहीं होना बताया जिसे राजस्व सीमा में आने की सक्षम अधिकारी की पुष्टि नहीं होना पाई गई जो श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय जिला रतलाम के आदेश जिला बदर प्रकरण क्रमांक 33/जिला बदर/2024 व आदेश क्रमांक 199/आर -1/डी. एम. /2025 रतलाम दिनांक 29/04/2025 का स्पष्ट उल्लंघन होने से एवं आरोपी का कृत्य धारा 14, 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पाया जाने से मौके पर से आरोपी अभिषेक उर्फ भाऊ पिता सुरेश राव इथापे मराठा उम्र 30 वर्ष निवासी नयागांव रतलाम को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 363/2025 धारा 14, 15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का पंजीबद्ध किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी:–* अभिषेक उर्फ भाऊ पिता सुरेश राव इथापे मराठा उम्र 30 वर्ष निवासी नयागांव रतलाम थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम जिला रतलाम।

                   

*सराहनीय कार्य:* निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि. डी एस सोलंकी, कार्य. प्र.आर. 104 नौशाद खान, कार्य. प्र.आर. 802 धीरज गावड़े, आर. 939 दुर्गालाल गुजराती, आर. 161 अर्जुनसिंह, आर. 477 इमरान की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754