*आईपीएल क्रिकेट सट्टा लगाते 2 गिरफ्तार, 4 एन्ड्राईड मोबाईल, 1 कीपेड मोबाईल, 2 हजार नगदी जप्त* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*आईपीएल क्रिकेट सट्टा लगाते 2 गिरफ्तार, 4 एन्ड्राईड मोबाईल, 1 कीपेड मोबाईल, 2 हजार नगदी जप्त*

😊 Please Share This News 😊

  नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन, प्रभारी थाना नीमच सिटी उप निरीक्षक विपीन मसीह एवं प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 07.05.25 की रात्रि में यादव मंडी नीमच सिटी से आईपीएल 2025 के चेन्नई सुपर किग्ंस एवं कोलकाता नाईट राईडर के क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन आईडी के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा जाकर 4 एन्ड्राईड मोबाईल, 01 कीपेड मोबाईल, 02 हजार नगदी सहित लाखों का क्रिकेट हिसाब जप्त किया है। 7मई25 की रात्रि सूचना पर यादव मंडी नीमच सिटी स्थित मकान में कुछ लोग मोबाईल पर आईपीएल क्रिकेट सट्टा कर रहे है। मूखबीर सूचना पर से संयुक्त पुलिस टीम द्वारा यादव मंडी नीमच सिटी स्थित कपील यादव के मकान पर दबिश देते आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग्स एवं कोलकाता नाईट राईडर के मैच पर ऑनलाईन आईडी के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट का सट्टा लगाते 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर क्रिकेट सट्टे से संबंधित 05 मोबाईल, 02 हजार रूपयें नगदी सहित 2 रजिस्टरों में लाखों का क्रिकेट हिसाब जप्त किया गया।

कपील यादव एवं अनिल यादव से पूछताछ के दौरान आईडी एवं लाईन के माध्यम से लोगो को 10 से 20 गुना अधिक मुनाफे का लालच देकर अवैध लाभ अर्जित करने का प्रलोभन देकर प्रलोभित कर आरोपीगण अवैध तरिके से पैसा कमाते थें। प्रकरण में आईडी एवं लाईन उपलब्ध करवाने वाले एवं कमीषन पर ग्राहक उपलब्ध करवाने वाले 07 लोगो को भी आरोपी बनाया जाकर प्रकरण से जुडें अन्य लोगो के संबंध में पूछताछ जारी है। 

 

गिरफ्तार आरोपी – 

 

कपील यादव पिता भारतसिंह यादव उम्र 28 वर्ष म. न. 49 वार्ड न. 07 यादव मंडी नीमच सिटी।

. अनिल यादव पिता शेर सिंह यादव उम्र 34 वर्ष मकान न. 03 वार्ड न. 07 यादव मंडी नीमच सिटी।

 

फरार आरोपी- 

. मोहित तोमर पिता देवीलाल तोमर गली नम्बर 6 यादव मंडी नीमच सिटी।

. आशिष कनोजिया निवासी विकास नगर नीमच।

 

जप्त सामग्री- 05 मोबाईल, 02 हजार रूपयें नगदी सहित लाखों का आईपीएल क्रिकेट सट्टा हिसाब मय रजिस्टर।

 – उक्त कार्य में प्रभारी थाना नीमच सिटी एवं सायबर सेल टीम की भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754