जैन समाज द्वारा श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया शासन स्थापना दिवस – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जैन समाज द्वारा श्रद्धा और समर्पण के साथ मनाया शासन स्थापना दिवस

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

प्रभु महावीर ने शासन स्थापना कर प्राणी मात्र के प्रति किया अनन्य उपकार 

महिदपुर रोड समीपस्थस्थानीय श्री विमल नाथ स्वामी जैन मंदिर बपैया में वैशाख सुदी ग्यारस 8 मई गुरुवार को शासन नायक परमात्मा प्रभु महावीर स्वामी जी द्वारा स्थापित शासन स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में प्रातः 9:00 बजे सकल जैन समाज एवं श्री संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद बरडिया की उपस्थिति में शासन ध्वज फहराया गया साथ ही परमात्मा पर महावीर के सिद्धांतों का स्मरण करते हुए उनके बताए हुए मार्ग का अनुसरण कर सत्यअहिंसा जियो और जीने दो के सिद्धांत को जीवन में आत्मसात करते हुए उनकाअनुसरण लिए अभिप्रेरित किया गया।सकलजैन समाज के लिए आज का दिन स्वर्णिम ऐतिहासिक एवं गौरवशाली दिन है इसी दिन भगवान महावीर स्वामी ने चतुर्विध संघ की स्थापना की थी जिसमें साधु साध्वी श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे यह धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिए महत्वपूर्ण कदम था इसी दिन भगवान महावीर स्वामी जी के 11 गंणधर गौतम स्वामी आदि ने दीक्षा ली थी। आज का दिन जैन समाज के लिए भगवान महावीर स्वामी जी की प्रति अपनी श्रद्धा अनुमोदन व्यक्त करने का अवसर है यह दिन जैन समाज में आस्था गौरव की भावना को जागृत करता है शासन ध्वज का कुमकुम अक्षत पुष्प से पूजन कर बधाया गया इस मंगलकारी अवसर पर सकल जैन समाज,जैन श्री संघ अध्यक्ष प्रकाश चंद बरडिया समाज के सभी वरिष्ठ महानुभाव ने अपनी उपस्थित होकर जिन शासन के प्रति अपना समर्पण भाव को प्रकट किया।उक्त जानकारी जैन समाज की मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754