*पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर’ पर मुस्लिम लीगल एड एंड वेलफेयर सोसायटी ने जताई खुशी*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*कचहरी दरबार में चढ़ाई चादर सैना को और हिम्मत और मुल्क में अमन शांति की मांगी दुआएं*
जबलपुर/पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से न सिर्फ पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजनों ने खुशी जताई है. बल्कि देश का हर आम और खास नागरिक आतंकी ठिकानों पर की गई इस जवाबी कार्रवाई का स्वागत कर रहा है शुक्रवार को मुस्लिम लीगल एड एंड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने कचहरी दरबार में चादर पेश कर भारतीय सेना की हौसला अफजाई तथा मुल्क में अम्न और शांति की दुआएं मांगी साथ ही आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मुस्लिम लीगल एड एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शबाब खान, उपाध्यक्ष रिजवान खान ने कहा है कि भारतीय सेना ने दुश्मन को उसकी ही भाषा में करारा जवाब दिया है यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि भारत के गौरव, साहस और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। देशभक्त मुसलमानों का हर तबका इस कदम के साथ खड़ा है। हमारा मजहब अमन का पैगाम देता है। जब दुश्मन अमन को कमजोरी समझे तो उसे उसी की जुबान में जवाब देना चाहिए भारत ने पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ के सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई की है जो काबिले तारीफ है भारत में सभी धर्मों और सभी समुदायों के लोग भारत सरकार के हर कदम के साथ हैं देश के युवा और देश के हर तबके के लोग आतंकियों और पाकिस्तान समर्थित षड्यंत्रकारियों के खिलाफ हैं
उन्होंने कहा कि मुल्क को दहशतगर्दी से आजाद करने के लिए उठाया गया कदम एक बहुत अहम कदम है आतंकवाद और दहशतगर्दी को जड़ से खत्म किया जाए, जिससे कि बेकसूरों की जान की हिफाजत हो सके।
इस मौके पर अध्यक्ष एड. शबाब खान, रिजवान खान, फिरोज अंसारी,मासूम खान,रहीस खान,जफर खान,मो.आदिल, मोईन खान, मोहसिन खान मोनू , शफी खान सहित अन्य मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

