कुष्ठ रोग को इंटीग्रेटेड अप्रोच से जोड़ना और अधिक सकारात्मक परिणाम ला सकता है – डॉ देसाई ✍️…धर्मेन्द्र यादव  बड़वानी मप्र  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कुष्ठ रोग को इंटीग्रेटेड अप्रोच से जोड़ना और अधिक सकारात्मक परिणाम ला सकता है – डॉ देसाई ✍️…धर्मेन्द्र यादव  बड़वानी मप्र 

😊 Please Share This News 😊

बड़वानी 11 मई 2025/ यह हम सब जानते हैं कुष्ठ रोग साध्य है तथा यह भी समय पर उपचार लेने से सामान्य बीमारी की तरह ही ठीक हो जाता है। किंतु ज्यादातर लोग जागरूकता के अभाव में इसे छुपाते हैं और बीमारी को गंभीर अवस्था में परिवर्तित होने के बाद जब सामाजिक चर्चा का विषय बनने लगते हैं तब कहीं उपचार के लिए आते हैं तब तक बहुत शारीरिक क्षति हो चुकी होती है ।

 उक्त बातें आशाग्राम ट्रस्ट में आशा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग की छात्राओं एवं कुष्ठ रोगियों की चौपाल पर आयोजित संवाद में जीएलआरए इंडिया के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ विशाल देसाई ने कहीं। जिला स्वास्थ अधिकारी डॉ चंद्रजीत सांवले के मार्गदर्शन में आशा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग मेंआयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा आशाग्राम ट्रस्ट में कुष्ठ रोगियों के समग्र पुनर्वास के लिए सभी आयाम साकार हो रहे हैं एक और जहां इन्हें परिवार के साथ रहने की स्वतंत्रता दी गई है वही चिकित्सा के लिए शासकीय और अशासकीय दोनों सुविधा परिसर में ही उपलब्ध है। सुंदर प्राकृतिक वातावरण के बीच स्वच्छंद विचरण करने वाले कुष्ठ रोगी एक सामान्य जीवन जीकर अन्य कुष्ठ कालोनियों के लिए आदर्श प्रस्तुत कर रहे है। यहां उनके लिए समय-समय पर आयोजित समस्या समाधान शिविर एवं अन्य सहयोगी कार्यक्रम इनके जीवन को सुगम बना रहा है। उन्होंने इस दौरान एक ही स्थान पर संस्थागत पुनर्वास के सभी आयामो का उपलब्ध होना इस क्षेत्र के लिए सौगात बताया। इस दौरान जिला समन्वयक श्री विपुल चतुर्वेदी सहित ट्रस्ट के कार्यकर्ता,आशा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग का स्टाफ उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754