अवैध बीज भंडारण पर दो व्याक्तियों के विरूद्ध हुई एफ.आई.आर.दर्ज – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अवैध बीज भंडारण पर दो व्याक्तियों के विरूद्ध हुई एफ.आई.आर.दर्ज

😊 Please Share This News 😊

✍️… धर्मेन्द्र यादव 

बड़वानी मप्र 

 

बड़वानी 11 मई 2025/ कलेक्टर द्वारा जिले में बीज वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण हेतु दल गठित किये गये । 10 मई 2025 को जिला स्तरीय निरीक्षण टीम द्वारा विकासखण्ड पाटी के कृषकों एवं अन्यं की सूचना पर ग्राम रोसर, जीवानी, गोलगॉव एवं खेरवानी में आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संबंधित दो व्यक्तियों द्वारा 02 कंपनियों के बाजरा बीज के 420 पैकेट (1.5 किलोग्राम की पैकिंग में) भंडारित एवं विक्रय करते पाये गये । 

 इस संबंध में अनोखनाथ पिता कारूनाथ एवं फुन्दा नाथ पिता लालूनाथ ग्राम हिगोंरिया छोटा तहसील मल्हापरगढ जिला मंदसौर से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त बीज के भण्डारण व बेचनें हेतु बीज लायसेंस नही लिया गया है । इस पर टीम में शामिल बीज निरीक्षक विकासखण्ड पाटी द्वारा मौके पर ही 420 पैकेट बाजरा बीज जप्त कर लिया गया । 

 संबधित द्वारा बिना लायसेंस प्राप्त किये गये बीजों का भण्डारण करना पाया गया, जो कि बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 के खण्ड 3 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया । अवैध रूप से भंडारण करने वाले अनोखनाथ पिता कारूनाथ एवं फुन्दानाथ पिता लालूनाथ ग्राम हिगोंरिया छोटा तहसील मल्हारगढ जिला मंदसौर के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 के खण्ड 3 के तहत पुलिस थाना पाटी में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई । सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]