पिपलोंन में ट्रैक्टर पलटने से पिता की मौत पानी का टैंकर लेकर लौट रहे थे घर, 9 साल का बेटा घायल
|
😊 Please Share This News 😊
|
नीमच जिले के पिपलोंन गांव में आज सुबह 10 बजे एक दुर्घटना में 30 वर्षीय किसान की मौत हो गई। कारू लाल नायक अपने 9 वर्षीय बेटे भूपेश के साथ खेत से पानी का टैंकर लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और साथ में टैंकर भी पलट गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों की मदद की। ईएमटी राहुल पाटीदार और पायलट भारत भट्ट ने 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने कारू लाल को मृत घोषित कर दिया। भूपेश घायल है और उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पिपलोंन गांव के लोग और परिजन सदमे में हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

