अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला को थाना स्टेशन रोड पुलिस ने किया गिरफ्तार – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अस्पताल से बच्चा चुराने वाली महिला को थाना स्टेशन रोड पुलिस ने किया गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

घटना का विवरण – दिनांक 24.05.2025 को प्रातः 05 बजे जिला चिकित्सालय से सूचना प्राप्त हुई कि कोई अज्ञात महिला एक चार माह के बालक को अस्पताल में सो रहे परिजनों के पास से उठा कर ले गई है, जिस पर बच्चे की तलाश की गई, उक्त महिला एक आटो में बैठकर रेल्वे स्टेशन गई थी। जो उक्त आटो चालक संदेह होने पर सूझबूझ का परिचय देते हुए उक्त महिला को सीधे जीआरपी थाना लेकर गया। जहां से उक्त महिला व बच्चे को थाना स्टेशन रोड़ लाया गया। बच्चे को दस्तयाब कर अभिरक्षा में लेकर सुरक्षित बच्चे के परिजनों को सुपुर्द किया गया । बच्चे के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपीयां महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 440/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपीयां महिला तरन्नूम बी पति समीर अंसारी उम्र 26 साल निवासी खजराना इन्दौर को गिरफ्तार किया गया जिससे बच्चे के अपहरण करने के संबंध में पूछताछ की जा रही है 

 

सराहनीय भूमिका– निरी. स्वराज डाबी, उनि जितेन्द्र कनेश, सउनि दुर्गा चारेल, आर. प्रशांत, आर. लोकेन्द्र सोनी की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754