अधुरे फोरलेन निर्माण कुंडी प्लाजा पर टैक्स वसूली बंद किये जाने को लेकर पूर्व मंत्री माननीय सुखदेव पांसे जी ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल को लिखा पत्र…… – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अधुरे फोरलेन निर्माण कुंडी प्लाजा पर टैक्स वसूली बंद किये जाने को लेकर पूर्व मंत्री माननीय सुखदेव पांसे जी ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल को लिखा पत्र……

😊 Please Share This News 😊

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

मुलताई – अधुरे फोरलेन निर्माण कुंडी प्लाजा पर टैक्स वसूली बंद किये जाने,अधुरे फोरलेन निर्माण कार्य के एलाईमेंट और गुणवत्ता की जांच किये जाने एवं अन्य समस्याओं को लेकर आज मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय सुखदेव पांसे जी द्वारा जिला कलेक्टर बैतूल एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल को पत्र लिखा हैं |

 

पत्र में बताया गया हैं कि बैतूल से औबेदुल्लागंज फोरलेन पर शाहपुर के पास कुंडी में टोल प्लाजा दिनांक 21/05/25 दिन बुधवार से प्रारंभ किया गया हैं जो एन.एच.ए.आई. के नियमों के विपरित हैं | उक्त फोरलेन पर बरेठा घाट,भौरा एवं इटारसी के पास का निर्माण कार्य वर्तमान में अधूरा पड़ा हुआ हैं |यह फोरलेन का कार्य पूर्ण नहीं हुआ हैं तो यह कैसे एन.एच.ए.आई. को हैंडओवर हो सकता हैं और जब हैंडओवर ही नहीं हो सकता हैं तो किस आधार पर टोल टैक्स की वसूली शुरू की जा रही हैं |

 

जो कि एन.एच.ए.आई. के नियमों के विरूद्ध हैं | उक्त फोरलेन वर्तमान तक जितना भी निर्मित हुआ हैं वह उबड़-खाबड़ हैं जो फोरलेन के नियमों के अनुरूप नही हैं इसके एलाईमेंट और गुणवत्ता की एक्सपर्ट एजेंसी से जांच कराना अति आवश्यक हैं |

 

बैतूल जिले में अन्य जिलों की भांति सबसे ज्यादा टोल प्लाजा होने से बैतूल जिले की गरीब जनता का मनमाना दोहन हो रहा हैं बैतूल जिले में खम्बारा,मिलानपुर,कोथलकुण्ड,गढा,घोड़ाडोंगरी इत्यादि आधा दर्जन टोल प्लाजा यह साबित करता हैं | इस स्थिति में टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को टोल टैक्स पर छूट या फ्री पास दी जाना चाहिए चाहे उनका वाहन किसी भी स्टैट या जिले में रजिस्टर्ड हो |

 

माननीय सुखदेव पांसे जी ने मांग की हैं कि बैतूल से औबेदुल्लागंज फोरलेन पर शाहपुर के पास अधुरे फोरलेन पर कुंडी में शुरू किये गये टोल प्लाजा को शीघ्र बंद कर उक्त अधुरे निर्मित फोरलेन के एलाईमेंट, गुणवत्ता की एक्सपर्ट एजेंसी से जांच कराई जावे साथ ही बैतूल जिले के स्थानीय लोगों को टोल टैक्स पर छूट या फ्री पास प्रदान की जावे |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754