शनि जयंती जन्मोत्सव 56 भोग महा आरती भंडारा आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|
बिलपांक, रतलाम जिले से लगभग 18 किलोमीटर महू नीमच हाइवे बिलपांक शनि मन्दिर पर दिनांक 26 मई 2025 सोमवार शाम 8:00 बजे से शनि मंदिर पर भजन संध्या आयोजन रखा गया है। दिनांक 27 मई अमावस्या मंगलवार को सुबह 10:00 बजे से 56 भोग महा आरती और भंडारा रखा गया है। शनि जयंती का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। मंदिर पुजारी धर्मेंद्र जोशी ने बताया कि भगवान शनि देव शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव हैं। तथा भक्तों को मनोवांछित फल देने वाले हैं। ज्येष्ठ मास की अमावस्या में शनि देव की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात्रि को भजन संध्या आयोजन होगा। भजनों द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार के दिन शनि देव की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से कष्टों का नाश होता है और संपूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण होती है।स्थान महू नीमच रोड शनि धाम बिलपांक निवेदक समस्त ग्रामीण जन शनि भक्त प्रेमी इस कार्यक्रम में पधार कर पूर्ण लाभ प्राप्त करें। रिपोर्ट मनोहर मालवीय
कार्यक्रम आयोजक शनिदेव महू नीमच हाईवे बिलपांक। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें पुजारी धर्मेंद्र जी जोशी..मो,9752120507
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

