सिर्फ कलमे की बुनियाद पर बगैर दहेज के निकाह प्रोग्राम मुकम्मल हुआ
|
😊 Please Share This News 😊
|
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी
के संरक्षक सैयद अबीद अली मीर एवं मार्गदर्शक हाजी इस्माइल खान भुरू भाई ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज संस्था द्वारा 26 व सामूहिक निकाह का प्रोग्राम विद्वान, समाज सुधारक मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्तानवी की स्मृति में जामा मस्जिद स्कूल कम्युनिटी हॉल उज्जैन में मुकम्मल हुआ कार्यक्रम दो चरणों में हुआ l अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं उपसंयोजक हाजी इस्माइल भाई रंगवाला ने बताया कार्यक्रम मै अतिथि कुरैशी समाज के अध्यक्ष डॉ. निजाम हाशमी, समाजसेवी हाजी इस्माइल खान भुरू भाई मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन , संस्था लक्ष्य के उपाध्यक्ष इरफान राइन., नागौरी हॉस्पिटल के सह प्रबंधक डॉ. सउद नागोरी सीरत उन नबी कमेटी के अध्यक्ष हाजी फहीम सिकंदर, डॉ एपीजे कलाम के अध्यक्ष एडवोकेट समीर खान ने संबोधित किया l पहले चरण में निकाह हुए दूसरे चरण में मौलाना गुलाम वस्तानवी अवार्ड से शहर की 11 शख्सियतों को सम्मानित किया गया l समाजसेवी हाजी शेरू भाई राइन, समाजसेवी आजम खान, डॉ शकील अंसारी, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, साकिर शेख,,उस्मान गनी एडवोकेट, खालिद खादिम हुसैन, सैयद उस्मान हसन,,जाहिद नूर एडवोकेट, रिजवान रईसुल हसन जागीरदार, इरफान भाई अलमारी वालों को मौलाना मोहम्मद गुलाम वस्तानवी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया l निकाह मौलाना हबीब यार खान सा. ने मुकम्मल कराया l अध्यक्षता शहर काजी खालिक उर रहमान साहब ने की l बगैर दहेज के शादी करने वाले दूल्हो को संस्था की ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई l आए हुए मेहमानों के लिए दावत-ए- ताम का इंतजाम किया गया कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक साबिर हुसैन, जाकिर भाई रंग वाला,वकील मंसूरी, रेहान शफक,असलम खान दस्तक, शकील गुट्टी, रफीक खान , सामाजिक कार्यकर्ता रईस अहमद, वहीद भाई कोटा वाले,निराला खान वसीम चौधरी,शरीफ खान आदि उपस्थित थे संचालन रिजवान रॉयल ने किया आभार मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी ने माना जानकारी उपरोक्त जानकारी सहसचिव जमीर अब्बास एवं संयुक्त सचिव डॉ. आमिर खान ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

