महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला IAS बनी अदीबा अनम UPSC में 142वीं रैंक प्राप्त की – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला IAS बनी अदीबा अनम UPSC में 142वीं रैंक प्राप्त की

😊 Please Share This News 😊

अदीबा अनम की यह कामयाबी सिर्फ़ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि लाखों बेटियों के लिए उम्मीद की एक रौशनी है। सरकारी उर्दू मीडियम से पढ़ाई कर, चौथी कोशिश में UPSC पास करना ये साबित करता है कि अगर जज़्बा हो तो हालात कभी भी मंज़िल की राह में रुकावट नहीं बन सकते। उनके वालिद की सोच और समर्थन भी काबिल-ए-तारीफ़ है। आज अदीबा अनम सिर्फ यवतमाल की नहीं, पूरे देश की बेटियों के लिए एक मिसाल हैं।

सय्यद आशिक अली किस्मत न्यूज

 

 

अदीबा से मिलने जब यवतमाल के उनके घर पँहुचा तो पूरा मुहल्ला अदीबा की कामयाबी की चमक से रौशन था।

अदीबा की कामयाबी किसी ख़्वाब की तरह है, सरकारी उर्दू मीडियम से पढ़ाई और फिर आम से परिवार की उम्मीदों का भारी भरकम बोझ, अदीबा के वालिद शायर हैं, उनके हौसले को भी सलाम कि जहॉं तालीम को लेकर पूरा समाज जागरूकता की बाट जोह रहा हो वहॉं बेटी को UPSC की तैयारी करवाना और तीसरी कोशिश तक कामयाब न होने पर भी सब्र रखना एक बड़ी हिम्मत वाले इंसान का काम है, आख़िर में अदीबा को चौथी कोशिश में कामयाबी मिली और आज पूरा यवतमाल ही नहीं बल्कि समूचा महाराष्ट्र अदीबा अनम पर फ़ख़्र कर रहा है।

 

अदीबा को तोहफ़े में एक क़लम दे कर लौट रहा हूँ और यक़ीन करता हूँ कि IAS बनकर अदीबा की क़लम जम्हूरियत और आईन की हिफ़ाज़त के लिये चलती रहेगी।

-इमरान प्रतापगढ़ी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]