*दो मोटरसाइकिल जोरदार टक्कर एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*दो मोटरसाइकिल जोरदार टक्कर एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर*

😊 Please Share This News 😊

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

बैतूल जिले के थाना चिचोली के अंतर्गत आने वाले ग्राम आलमगढ़की घटना।  

चिचोली=घटना रविवार दोपहर 2:30 बजे की है मकबूल खान अपनी माता निसार बानो के साथ अपने चाचा के घर जा रहा था पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति राजेंद्र पावर निवासी शिवपुर शिवनी जो चंडी दरबार से वापस अपने घर जा रहा था ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें सवार मकबूल खान और उसकी माता निसार बानो को गंभीर चोट आई। अपने निजी वाहन से तत्काल दोनों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र चिचोली ले जाया गया जहां से उन्हें बैतूल रेफर कर दिया गया। निसार बानो को सर पर गंभीर चोटें आई है उन्हें एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। 

घटनास्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया कि शिवपुर निवासी व्यक्ति बहुत तेज मोटरसाइकिल चला रहा था और उसने नशा भी किया हुआ था जिस कारण या घटना हुई है। चिचोली पुलिस को सूचना दे दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]