कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री वर्मा ने ली समीक्षा बैठक* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। मप्र शासन के केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नन्दकिशोर वर्मा द्वारा अपने बैतूल प्रवास के दौरान समाज की बैठक जेएच कॉलेज के सभाकक्ष में ली गई। कार्यक्रम प्रशासन एडीएम राजीव नंदन श्रीवास्तव एवं नगरपालिका सीएमओ उपस्थित में और समाजसेवी राजीव खण्डेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। पूर्व केश शिल्पी सदस्य भीम जयसिंगपुरे द्वारा नंदकिशोर वर्मा का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व केश शिल्पी सदस्य शिवनंदन श्रीवास द्वारा दिया गया। एमएल बघेले ने सर्व सेन समाज कल्याण एवं विकास समिति के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई गई। केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की जिला इकाई की ओर से शिवनंदन श्रीवास ने विगत वर्षों मे बोर्ड द्वारा केश शिल्पियों को शासन द्वारा दी गई सुविधाओं की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष रमेश बोरखड़े ने समाज की एकता व स्वाभिमान से जीने का आह्वान करते हुए सेन मंदिर निर्माण मे उत्पन्न व्यवधान व निराकरण के लिए प्रशासन से और मंत्री से पहल कर सहयोग देने का आग्रह किया। राजीव खण्डेलवाल ने कहा कि समाज की एकता और संगठित रहने पर सब समस्याएं स्वयं हल हो जाती है।
*जो हितग्राही हो सकते हैं वे ही उपस्थित नहीं हुए:वर्मा*
नंदकिशोर वर्मा ने केश शिल्पी बंधुओं की कम उपस्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की केश शिल्पियों कल्याण के लिए अनेक योजनाओं की जानकारी जिन्हें चाहिए थी वे ही लोग आज उपस्थित नही हुए है। उन्होने उपस्थित सेन समाज के लोगों को शासन की अनेक योजनाओ की जानकारी दी तथा प्रशासनिक अधिकारियों से सेन पार्क मे मंदिर निर्माण में आ रहे व्यवधानो के समुचित निराकरण के निर्देश दिए।
*यह थे उपस्थित*
कार्यक्रम में सुनील सोनकपुरिया ,राजू नरेश मालवीय,संजू श्रीवास ,दीपक मालवीय,पवन मालवीय, सदन कुरावले, भगवान दास बोरकर,ललित दीपके, सचिव रामनारायण उच्चसरे, संजु श्रीवास, दिनेश देशकर,रामनाथ नागोरे, रविन्द्र नागोरे, हरिराम उच्चसरे,हंसुराम उच्चसरे,सेवाराम बघेले,नारायण खवादे, बंशीलाल सोनपुरे, संजय नगदे, महावीर सोनकसुरिया, दिलीप सोनपुरे, सुन्दर लाल सोलंकी, प्रफुल्ल बघेले,बलदेव निंबालकर,उत्तम बोरकर, विजय चौहान और केश शिल्पी सदस्य जयपाल नरेले दुर्गेश मदारपुरे सहित एक सैकड़ा के लगभग समाज बंधुओं ने एक साथ मिलकर समस्त तथ्यों सहित मंदिर निर्माण में यथास्थिति आदेश निरस्त करवाने के लिए ज्ञापन दिया। कार्यक्रम मे आमला विकास खण्ड से दिलीप बोरखड़े आठनेर से लखनलाल सुरे उपस्थित रहे । महिला समिति से अंजू सोनकपुरिया,पावस दीपके और लगभग 15 महिला सदस्य भी उपस्थित रही। आभार दीपक मालवीय ने व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

