रतलाम.पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर शहर में चैकिंग अभियान जारी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
👉पिछले 02 दिन चैकिंग के दौरान् पुलिस ने 02 बदमाशों को धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा
👉नाबालिक एवं नियम विरुद्ध वाहनो के विरुद्ध कारवाई करते 77 चालान बनाए
👉बेवजह घूमने वाले 250 संदिग्ध लोगों को चेक किया
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जन की सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकुबाजी एवं चोरी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये है।
इसी तारतम्य में रतलाम शहर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया के साथ शहर के सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर बेवजह घूमने वाले एवं संदिग्धों को चेक किया गया। पिछले 02 दिनों में शहर में पुलिस द्वारा 250 बेवजह घूमने वाले लोगों को चेक किया तथा उचित समझाइश देकर रवाना किया। चेकिंग के दौरान शहर में अलग अलग जगह पर चैकिंग पॉइंट्स लगाकर संदिग्ध वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 77 नियम विरुद्ध वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कारवाई की गई। चेकिंग के दौरान थाना माणक चौक पुलिस द्वारा कमलेश धानक उर्फ विक्की उम्र 30 वर्ष निवासी दो मुंह की बावड़ी को अवैध धारदार चाकू के साथ पकड़ा। थाना डीडी नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए रात्रि में संदीप खरे निवासी सैनिक कालोनी दीनदयाल नगर रतलाम को अवैध रुप से धारदार हथियार लेकर घूमते पकड़ा जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। शहर में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

