कौशल विकास के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कौशल विकास के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

😊 Please Share This News 😊

         रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 10 जून 2025 कौशल विकास के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, अप्रेंटशिप योजना एवं आईटीआई में प्रवेश पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिए गए।

 

कलेक्टर श्री बाथम ने बैठक में निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करवाए। पीएम इंटर्नशिप योजना, औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए अप्रेन्टिस योजना में पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करे। आईटीआई मे प्रवेश के लिए 16 जून अंतिम तिथि हैं, 8 वीं अथवा 10 वीं के बाद पढाई छोड़ चुके विद्याथियों को आईटीआई में प्रवेश करवायें। 

 

उद्योगपतियों की बैठक लेकर प्रशिक्षित हितग्राहियों को रोजगार पर रखने के लिए प्रेरित करे, विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर हितग्राहियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध करवायें। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के नियमों के अनुसार जिले के सभी छोटे-बड़े पात्र प्रतिष्ठानों को इस योजना से जोड़ें तथा अन्य सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।

 

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री श्रंगार श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक श्रीमती रश्मि तिवारी, लीड बैंक मैनेजर श्री मोहनलाल मीणा, सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा, महिला बाल विकास श्री आर. के. मिश्रा, प्राचार्य जिला नोडल श्री वाय. के. मिश्रा, जिले की समस्त शासकीय आईटीआई के प्राचार्य एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754