*उत्तर मध्य रेलवे में ब्लॉक के कारण दो ट्रेने प्रभावित*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम, 10 जून। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव के साथ गुजरने वाली दो ट्रेने, उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा रेल खंड में ब्लॉक के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
12 जून, 2025 को उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी – खजुराहो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-न्यू ललितपुर-टीकमगढ़-खजुराहो चलेगी।
13 जून, 2025 को खजुराहो से चलने वाली गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया खजुराहो-टीकमगढ़-न्यू ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी चलेगी।
इस दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सिंहपुर डुमरा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर एवं मऊ रानीपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
गाडि़यों के आगमन/प्रस्थान समय एवं अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
***
*खेमराज मीना*
जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

