रतलाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा स्कूल बसों का चेकिंग अभियान – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा स्कूल बसों का चेकिंग अभियान

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

 रतलाम श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आन्नद स्वरुप सोनी, थाना प्रभारी निरीक्षक. नीलम चौगंड सूबेदार अनोखीलाल परमार द्वारा बच्चो की सुरक्षा के लिए स्कूल एवं कालेज में छात्र/छात्राओ को लाने ले जाने हेतु परिवहन में संचालित स्कूल बसों की हमराह फोर्स का.सउनि सर्वेश द्विवेदी, प्रआर.222 धीरेन्द्र कुमार दिक्षित, आर.1052 भगत सिह, आर.759 नरेन्द्र चौरे आर.1045 शिव कुमार थाना यातायात की टीम के साथ सयुक्त कार्य़वाही मे गुरु तेग बहादुर स्कुल की कुल – 24 बसों का बारिकी से निरीक्षण कर बसों में स्पीड गार्नर, अग्नि शमन यंत्र, फर्स्ट एड बाक्स, सीसीटीवी कैमरे, बसों के साईड ग्लास, ब्रेक, वाहनों का फिटनस, बीमा, वाहन चालक का रजिस्ट्रेशन, वाहन चालक की ड्रेस, वाहन चालक व कंडेक्टर की नेम प्लेट आदि सुरक्षा सम्बंधी निरीक्षण किया गया। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आन्नद स्वरुप सोनी द्वारा बस चालक व कंडेक्टर से चर्चा कर यातायात के नियमों के पालन करने सम्बंधी जानकारी जैसे बस को पिले रंग से रंगा जाना, स्कुल बस में स्कुल का नाम पता व टेलीफोन नम्बर लिखा होना, खिडकीयो में क्षैतिज ग्रिल फीट होना, प्रत्येक बस में आपातकालीन दरवाजा होना, प्रेशरहार्न नही लगाना, वाहन चालक को 05 वर्ष का अनुभव होना, आदि समझाईश दी गई जिससे बच्चो की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। बच्चो की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओ में कमी लाने के लिए स्कूल बसों का निरीक्षण निरंतर किया जावेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754