रतलाम नव श्रृंगारित गुलाब चक्कर में हो रहे आकर्षित संगीत कार्यक्रम….मनोहर मालवीय की विशेष खबर
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम नव श्रृंगारित गुलाब चक्कर में प्रतिदिन आकर्षक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। यह स्थल आमजन के लिए खुलने के बाद अब रंगारंग गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है।
गुलाब चक्कर पर कलेक्टर श्री बाथम की उपस्थिति में गीत संगीत आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहें। जिसमें प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा अपनी कला के प्रदर्शन से उपस्थित श्रोताओं को आनंदित किया जा रहा है। संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम के आनंद से सराबोर हो रहे हैं। साथ ही संध्या काल में गुलाब चक्कर की रोशनी भी सभी आगंतुकों को आकर्षित कर मन मोह रही है।
इस क्रम में विगत दिवस सुरताल म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक बंटी लुईस द्वारा गीत संगीत की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री बाथम, एसडीएम श्री अनिल भाना,परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री रवि गुप्ता, श्री अरुण कुमार पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

