रतलाम एसपी श्री अमित कुमार द्वारा किया गया थाने चौकियो का निरीक्षण  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम एसपी श्री अमित कुमार द्वारा किया गया थाने चौकियो का निरीक्षण 

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम पुलिस अधीक्षक द्वारा सैलाना अनुभाग के थाना सैलाना, थाना सरवन, चौकी बेड़दा, थाना बजना, चौकी केलकच्छ का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया

👉कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध निराकरण के संबंध में दिए दिशा निर्देश

👉पुलिसकर्मियों की समस्याएं जानकर निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

 

पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा आज दिनांक 18.06.25 को सैलाना अनुभाग के थाना सरवन, चौकी बेड़दा एवं थाना बाजना, चौकी केलकछ का निरीक्षण किया गया। थाना एवं चौकी परिसर, हवालात, मलखाने, रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों पर कड़ी वैधानिक कारवाही करने, हिस्ट्री शीटर, गुंडा, बदमाशों की लगातार चेकिंग करने, अवैध गतिविधियों जैसे सट्टा जुआं, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियारों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कारवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। जमीन संबंधी विवादों, सी एम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए। आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में बाढ़, अतिवृष्टि, बिजली गिरने की स्थिति से निपटने हेतु समुचित तैयारियां रखने एवं बरसाती तालाब, नदी, नालों एवं क्षतिग्रस्त पुलिया आदि पर सुरक्षा इंतजाम हेतु संबंधित विभाग से समन्वय कर आवश्यक कारवाई करने के निर्देश प्रदान किए।

           पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सबसे पहले थाना सैलाना पहुंचे। एसडीओपी सैलाना श्री मति नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। थाना सरवन पर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया की उपस्थिति में थाने का निरीक्षण किया। चौकी बेडदा पर चौकी प्रभारी उनि जगदीश सिंह तोमर की उपस्थिति में चौकी का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक रंजीत सिंगार एवं चौकी प्रभारी केलकछ उनि कांतिलाल सोनार्थी को थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं अपराध निकाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

      पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याएं पूछकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश प्रदान किए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]