रतलाम पुलिस का यातायात व्यवस्था सुधार हेतु जागरूकता अभियान जारी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के कमी लाने के दृष्टिगत एवं लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
*नगर निगम के कचरा वाहनों के चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया–* उप पुलिस अधीक्षक यातयात श्री आनंद स्वरूप सोनी द्वारा नगर निगम की कचरा गाड़ी के चालको को हाल ही में हुई घटना को लेकर समझाईश दी गई और उन्हें कमर्शियल लाइसेंस ,बीमा ,फिटनेस का महत्व समझाया। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में एवं अनधिकृत व्यक्ति से वाहन ना चलवाने के लिए समझाईश देकर सचेत किया कि अगर कोई लापरवाही की तो कार्रवाई की जाएगी।
*थाना माणकचौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधार हेतु यातायात प्रभारी द्वारा माणकचौक पुलिस एवं आमजन से लिए सुझाव–*
उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आन्नद स्वरुप सोनी, व थाना प्रभारी का.निरी.नीलम चौंगड हमराह यातायात टीम द्वारा थाना माणकचौक प्रभारी फिल्ड मे होने से थाने पर पदस्थ सउनि.छोटेलाल यादव से शहर रतलाम माणकचौक क्षैत्र में यातायात से संबंधित होने वाली समस्या पर चर्चा की गई । बाद सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री झमकलालजी भरघट सेठ जी से मिलकर सराफा बाजार चांदनी चौक मे यातायात व्यवस्था के संबंध मे चर्चा की, समस्या व सुझाव सुने ।
*स्कूली बच्चों को वाहन एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया–*
कॉन्वेंट तिराहा के पास पार्किंग स्कुल के बच्चे वाहन पार्क करने के संबंध में सुचना मिली थी जिससे बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त पाइंट पर स्पॉट विजिट कर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट की प्रिंसीपल मिस निधी मेम से मिलकर उनसे इस संबंध में यातायात प्रभारी श्री मति नीलम चौंगड़ द्वारा स्कुल के बच्चो द्वारा टु-व्हीलर चलाने के संबंध मे चर्चा की गई। स्कूल की प्रिंसीपल मेडम ने बताया कि बच्चो के लिये साईकिल और स्कुल स्टाप के टु-व्हीलर की अनुमति है।
इस संबंध में स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। स्कूली बच्चों को समझाइश दी गई कि नाबालिक बच्चों को वाहन चलना अलाउड नहीं है। वाहन चलाते पाए जाने पर पुलिस द्वारा करवाई की जाएगी। इसके बाद स्कुल के अंदर पार्किंग एरिया का निरीक्षण किया गया। तथा सभी स्टाफ एवं स्कूल प्रबंधन को निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करवाने के संबंध में समझाइश दी गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

