विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 स्वर्णिम वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में आज सांवेर के निपानिया मंडल, माँ क्षिप्रा मंडल और माँ नर्मदा मंडल में संयुक्त रूप से आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित किया। तुलसी सिलावट मध्य प्रदेश। मंत्री
|
😊 Please Share This News 😊
|
इस अवसर पर उपस्थित जनों को विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा देश की समग्र प्रगति, जनकल्याण, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, सामाजिक सुरक्षा के विस्तार, तकनीकी सशक्तिकरण एवं वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
साथ ही, ‘विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश’ के निर्माण में सभी नागरिकों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक योगदान सुनिश्चित करने हेतु सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण भी की।
कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना सतीश मालवीय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्रवण सिंह चावड़ा सहित अन्यजन उपस्थित रहे।
Narendra Modi | Shankar Lalwani | Shravan Singh Chawda
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

