इंदौर मेट्रो प्राथमिकता कॉरिडोर पर ट्रॉली ट्रायल एवं स्थलीय निरीक्षण कार्य पूरा हुआ Kismat news – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इंदौर मेट्रो प्राथमिकता कॉरिडोर पर ट्रॉली ट्रायल एवं स्थलीय निरीक्षण कार्य पूरा हुआ Kismat news

😊 Please Share This News 😊

“इंदौर। आज श्री एस. कृष्ण चैतन्य, आईएएस, प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा मेट्रो टीम के साथ किया लगभग 11 किमी मे मालवीय नगर चौराहा स्टेशन (Radisson Square) से सुपर कॉरिडोर 01 तक ट्रॉली ट्रायल l 

 

ट्रायल एवं निरीक्षण की शुरुआत सुबह 9 बजे से मालवीय नगर चौराहा स्टेशन से शुरू होकर सुपर कोरिडोर 01 पर समाप्त हुई l 

 

इस दौरान प्रत्येक स्टेशन जैसे विजय नगर स्टेशन, मेघदूत गार्डन, बापट, हीरा नगर, चंद्रगुप्त चौराहा स्टेशन ISBT, MR10, भोरांसला चौराहा, SC01 एवं SC-02 स्टेशन पर विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया एवं विभिन्न सिविल एवं सिस्टम के कार्यों की प्रगति संबंधी जानकारी ली l 

 

कल दिनांक 18 जून को प्रबंध संचालक द्वारा सभी संबधित अधिकारियों, कॉनट्रैक्टर एवं कंसल्टेंट के साथ सम्पूर्ण इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की प्रगति समीक्षा बैठक की गई थी । इसी क्रम में आज विशेष रूप से सभी स्टेशनों के सिविल तथा सिस्टम संबंधी कार्यों का अवलोकन किया।  

 

स्टेशन स्थल निरीक्षण मे मुख्यत: स्टेशन के दोनों ओर एंट्री- एक्सिट, लिफ्ट, एस्कलैटर, कंट्रोल रूम, विभिन्न सिस्टम रूम, टिकेटिंग रूम, PEB/शेड इत्यादि निर्माण कार्यों के साथ-2 आंतरिक एवं बाहरी कार्यों का निरीक्षण किया एवं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

 

*प्रबंध संचालक श्री चैतन्य ने विशेष रूप से बताया कि : “मालवीय नगर चौराहा स्टेशन (Radisson Square) से एससी-02 तक सिविल कार्य तीव्र गति से जारी है। हमारा लक्ष्य जल्द से जल्द सभी सिविल कार्य पूर्ण करना है, ताकि सिस्टम एवं अन्य contractors द्वारा निर्धारित समय मे कार्य किए जा सकें ।*

 

सभी सिविल तथा सिस्टम contractors को निर्देश दिए की आपसी सामंजस्य बनाकर समानांतर कार्य करें जिससे मेट्रो ट्रेन को सम्पूर्ण प्रयोरिटी कोरिडोर-मालवीय नगर चौराहा (Radisson Square) स्टेशन तक आमजन के लिए जल्द से जल्द मेट्रो की सुविधा मुहैया करवाई जा सके l   

 

 

निर्माण कार्य प्रगति को गति देने के उद्देश्य से आयोजित निरीक्षण कार्यक्रम में सिविल, ट्रैक, सिस्टम, रोलिंग स्टॉक, ट्रेफिक, सिग्नल्लिंग आदि प्रमुख कार्यों से सीधे जुड़े अधिकारियों और कंसल्टेंट प्रतिनिधियों एवं contractors के शीर्ष प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

 

*आज दिनांक 19 जून 2025* को श्री एस. कृष्ण चैतन्य, आईएएस, प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा मेट्रो टीम के साथ सम्पूर्ण इंदौर मेट्रो प्रयोरिटी का स्थलीय निरीक्षण किया गया । प्रोजेक्ट से जुड़े सभी Contractors को तय समय मे प्रयोरिटी कॉरीडोर पर सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए । 

 

प्रबंध संचालक के समीक्षा बैठक एवं स्थलीय निरीक्षण में वरिष्ठ अधिकारीगण श्री अजय गुप्ता, निदेशक (प्रोजेक्ट्स), श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, निदेशक (सिस्टम) विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक सहित जनरल कंसल्टेंट और मेट्रो निर्माण संवेदकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]