थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस ने जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
पुलिस कार्यवाही का विवरण: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा (रापुसे) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग रतलाम शहर श्री सत्येन्द्र घनघोरिया (रापुसे ) के मार्गदर्शन में गुंडे एवं बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के तारतम्य में थाना स्टेशन रोड रतलाम थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक जितेन्द्र कनेश की टीम को दिनांक 20.06.2025 को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि थाने का जिला बदर आरोपी *यूनुस उर्फ़ इन्ना पिता लियाक़त हुसैन अब्बासी* शहर में ही घूम रहा है, जो कालिका मंदिर गार्डन के पास खड़ा हुआ है । उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए कालिका मंदिर गार्डन के पास से जिला बदर बदमाश यूनुस उर्फ़ इन्ना पिता लियाक़त हुसैन अब्बासी उम्र 45 वर्ष निवासी मोचीपूरा थाना स्टेशन रोड रतलाम को *श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय जिला रतलाम के जिला बदर आदेश क्रमांक/196/आर -1/डी. एम. /2025 रतलाम दिनांक 29/04/2025* का उल्लंघन कर जिले की राजस्व सीमा में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार कर *थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 538/2025 धारा 14/15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990* का पंजीबद्ध किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी:– यूनुस उर्फ़ इन्ना पिता लियाक़त हुसैन अब्बासी उम्र 45 वर्ष निवासी मोचीपूरा थाना स्टेशन रोड रतलाम*
*सराहनीय कार्य:* निरीक्षक स्वराज डाबी, उनि. जितेन्द्र कनेश, प्र.आर. मुकेश चौहान, आर. धीरेन्द्र गोखले की सराहनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

