प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन दिनांक 23 जून सोमवार को कलेक्टर नीमच को पेंशनर्स सौंपेंगे*।
|
😊 Please Share This News 😊
|
नीमच। अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय आव्हान पर प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन जिला नीमच एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा नीमच के अगुवाई में दिनांक 23 जून 2025 सोमवार को 11 बजे कलेक्टर ऑफिस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर नीमच को सौंपेंगे।ज्ञापन में मार्च 2025 में केंद्र सरकार द्वारा पेंशनर्स के हितों पर कुठाराघात करने वाले केन्द्र सरकार द्वारा संसद से माह मार्च 2025 में पारित कराए गए वित्त विधेयक का विरोध किया गया। इस काले कानून का पुरे देश में पेंशनर्स द्वारा तीव्र विरोध करते हुए काले कानून को वापस लेने की मांग की गई है। पारित कराए गए वित्त विधेयक से पेंशनर्स में विभेद किया गया है। जो कि उच्चतम न्यायालय के पेंशनर्स के लिए दिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के विपरित है।प्रस्तावित आंठवे वेतनमान की अनुशंसाओं का लाभ प्रदान करने में केन्द्र सरकार पेंशनर्स में भेदभाव करेंगी। इसके विरोध में पुरे देश में एक साथ दिनांक 23 जून 2025 सोमवार को केंद्रीय सरकार एवं राज्य सरकार के पेंशनर्स संगठनों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने की कार्यवाही की जायेगी।इसी अनुक्रम में नीमच में प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन, पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा में सम्मिलित अन्य सहयोगी पेंशनर्स संगठनों म.प्र. विधुत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन, नगर निगम पेंशनर्स एसोसिएशन अन्य सहित एवं म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ तथा भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से सौंपेंगा।
शमशेर सिंह तोमर उप प्रांताध्यक्ष, कोमल भुतड़ा संभागीय अध्यक्ष,अनवर हुसैन अबेदिन संभागीय सचिव शम्भू लाल बगाडा़ जिला अध्यक्ष प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन, कैलाश चंद्र पालीवाल,वासुदेव ऐरन, घासी खां गांधी, रामेश्वर दास वैष्णव, जमनालाल पाटीदार, मोहनलाल सुधार, फजलुर्रहमान, बाबू लाल जैन, मांगी लाल जैन, दिनेश गुप्ता, छगनलाल बग्गड़, हिम्मत सिंह गुंदली कन्हैया लाल सोनी, लक्ष्मी लाल सोनी, गोपाल टेलर, देवराज राठौर,माधव लाल करवाड़िया, कन्हैयालाल लक्षकार,श्रीमती सुमित्रा टेलर रोशन लाल जैन श्रीमती सायरी शांतवन, अनिल गोयल प्रांतीय सचिव, राजेश पुरोहित संभागीय सचिव,देवेन्द्र पंवार जिला अध्यक्ष म प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ देवराज मेघवाल सचिव, घनश्याम मेघवाल, शिवसिंह चुंडावत, गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ, भुपाल सिंह राठौड़ प्रांतीय सचिव, श्याम सुंदर बैरागी जिला अध्यक्ष म.प्र.विधुत मंडल ,सुरजमल आर्य सचिव घीसालाल जोशी उपाध्यक्ष, देवीलाल हाड़ा, कोषाध्यक्ष मदनलाल बोरीवाल, श्यामा देवी विश्वकर्मा महिला अध्यक्ष,भवंरबाई गुर्जर उपाध्यक्ष आदि ने समस्त पेंशनर्स से ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।यह जानकारी श्याम अग्रवाल मिडिया प्रभारी द्वारा दी गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

