*सम्पत्ति टैक्स की सौ प्रतिशत पेनाल्टी को खत्म करने की माँग*   *महापौर को सौंपा ज्ञापन*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*सम्पत्ति टैक्स की सौ प्रतिशत पेनाल्टी को खत्म करने की माँग*   *महापौर को सौंपा ज्ञापन* 

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर. मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने सम्पत्ति टैक्स की सौ प्रतिशत पेनाल्टी को गैर वाजिब बताते हुए उसे समाप्त करने की माँग की है. संगठन के अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार वाधवानी ने महापौर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और उन्हें बताया कि कई बार लोग किसी विशेष परिस्थितियों या परेशानी के चलते निर्धारित तिथि पर सम्पत्ति टैक्स जमा नहीं कर पाते हैं, जिस कारण उन पर सौ प्रतिशत पेनाल्टी लगा दी जाती है जो हर लिहाज़ से ठीक नहीं है. ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे करदाताओं की भौतिक जांच कर उन्हें रियायत दी जाना चाहिए. 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अमित सिसौदिया, एड. भावना निगम, एड. आशीष त्रिपाठी, डाॅ. अभिषेक जैन आदि ने कहा है कि यदि सौ प्रतिशत पेनाल्टी की प्रक्रिया पर जल्द रोक नहीं लगायी जाती है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात कर उन्हें वास्तविकता से अवगत कराया जाएगा.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]