अमेरिका से आया इंदौर पुलिस को संदेश… पोर्न वीडियो शेयर करने वाले रिक्शा चालक को खजराना से उठाया* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अमेरिका से आया इंदौर पुलिस को संदेश… पोर्न वीडियो शेयर करने वाले रिक्शा चालक को खजराना से उठाया*

😊 Please Share This News 😊

मोबाइल के जरिए गलत/अश्लील/आपत्तिजनक सामग्री देखने, साझा करने वालों पर देश ही नहीं, दुनिया की साइबर पुलिस की नजर रहती है… चाहे अपराधी यह सोचे कि मोबाइल फॉर्मेट करने या सिम तोड़ने सहित अन्य करामात कर वह बच जाएगा, लेकिन वह गिरफ्त में आ ही जाता है… ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया… इंदौर में बैठे साइबर सेल के अधिकारियों को अमेरिका से संदेश आया कि आपके शहर में खजराना इलाके से इरशाद नामक ऑटो चालक ना सिर्फ नाबालिगों के अश्लील वीडियो देख रहा है, बल्कि उसे डाउनलोड कर अन्य व्हाट्सअप ग्रुपों में भी शेयर कर रहा… अमेरिका की वॉट्सएप इंक यूनाइटेड स्टेट से मैसेज मिलते ही पुलिस खजराना पहुंची और लोकेशन के आधार पर इरशाद को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्ती में लिया… खबर के अनुसार, इरशाद ने पुलिस से बचने के लिए अपना मोबाइल भी फॉर्मेट करने से लेकर अन्य तरकीबें लगाईं, लेकिन वह हत्थे चढ़ ही गया… अब पुलिस मोबाइल को रिकवर करवा रही है… बताया जाता है कि इरशाद के मोबाइल पर पिछले कई दिनों से सीधे अमेरिका से नजर रखी जा रही थी और वह लगातार अश्लील सामग्रियां देखने के साथ साझा भी कर रहा था, जिसकी सूचना भारत सरकार की साइबर टिपलाइन को भी दी गई..!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]