निरीक्षक सुबोध गौतम ने पीपलरावा थाने का प्रभार संभाला, भोपाल में वर्षों सेवा के बाद देवास जिले में दूसरी बड़ी जिम्मेदारी मिली। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

निरीक्षक सुबोध गौतम ने पीपलरावा थाने का प्रभार संभाला, भोपाल में वर्षों सेवा के बाद देवास जिले में दूसरी बड़ी जिम्मेदारी मिली।

😊 Please Share This News 😊

देवास। पीपलरावा थाने में नए थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक सुबोध गौतम ने 2 जुलाई 2025 को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे इससे पूर्व अजाक थाना देवास के प्रभारी पद पर पदस्थ थे, जहां उन्होंने लगभग दो माह तक सेवा दी।

 

निरीक्षक सुबोध गौतम 2013 बैच के उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) के रूप में मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। अपने सेवाकाल का अधिकांश हिस्सा उन्होंने राजधानी भोपाल के विभिन्न पुलिस थानों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए बिताया। वर्ष 2023 में उन्हें पदोन्नति देकर निरीक्षक बनाया गया था।

 

भोपाल से स्थानांतरण के उपरांत उन्हें पहली बार देवास जिले में पदस्थापना मिली, जहां पहले अजाक थाना प्रभारी और अब पीपलरावा थाने का नेतृत्व सौंपा गया है। जिले में उनकी यह दूसरी जिम्मेदारी है। पीपलरावा थाना एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां कानून व्यवस्था की दृष्टि से अनेक चुनौतियाँ होती हैं।

 

स्थानीय नागरिकों और पुलिस स्टाफ ने नए थाना प्रभारी का स्वागत किया और आशा जताई कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र को मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754