शिक्षा के क्षेत्र में 42 वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए, शिक्षाविद कमर अली को सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विवेकानंद अवार्ड से सम्मानित किया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|
42 साल शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए शिक्षाविद कमर अली विवेकानंद अवार्ड से सम्मानित। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र राठौर एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने जानकारी देते बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में 42 साल सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए शिक्षाविद कमर अली को विगत दिवस संस्था अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद अवार्ड से सम्मानित किया। श्री कमर अली का पूरा जीवन शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए समर्पित रहा। आपने शिक्षा विभाग और अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। आपका पूरा जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं उपसंयोजक सैयद उस्मान हसन ने दी l
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

