पुलिस लाईन स्थिति पुलिस परेड ग्राउंड रतलाम में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने भीड़ नियंत्रण उपकरणों/शस्त्रों का अभ्यास किया। – रिपोर्ट मनोहर मालवीय – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पुलिस लाईन स्थिति पुलिस परेड ग्राउंड रतलाम में आयोजित साप्ताहिक जनरल परेड में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने भीड़ नियंत्रण उपकरणों/शस्त्रों का अभ्यास किया। – रिपोर्ट मनोहर मालवीय

😊 Please Share This News 😊

पुलिस लाईन स्थिति पुलिस परेड ग्राउंड रतलाम में आयोजित हुई साप्ताहिक जनरल परेड

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

👉पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों ने भीड़ नियंत्रण उपकरणों/शस्त्रों का किया अभ्यास

 

           पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, आज दिनांक 04 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया। 

       परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत के नेतृत्व में परेड द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। जनरल परेड के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट (वेशभूषा व अनुशासन) की समीक्षा की गई। उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। तत्‍पश्‍चात जवानों में अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए प्‍लाटून कमांडरों द्वारा अपने-अपने प्‍लाटून को एकल रूप से परेड अभ्‍यास कराया गया । परेड के समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को कमांड कराई और अनुशासन का महत्व बताया।

            जनरल परेड आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित एवं कार्य के प्रति तत्पर बनाए रखना है। इस बीच पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा पुलिस के शासकीय वाहनों का भी निरीक्षण कर वाहनों का रख रखाव देखा गया एवं वाहनों को दुरूस्त रखने और आवश्यक सुरक्षा उपकरण हमेशा वाहनों में रखे जाने के निर्देश दिये गये ।

 

 *आपातकालीन परि‍स्थितियों से निपटने भीड़ नियंत्रण उपकरणों/शस्त्रों से किया अभ्यास* 

      कानून. व्यवस्था के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की चुनौतियों से निपटने, आपातकालीन परि‍स्थितियों में स्थिति पर नियंत्रण रखने और समाज में भयमुक्त व सुदृढ़ वातावरण बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक महोदय मध्‍यप्रदेश द्वारा पुलिस फोर्स को साप्‍ताहिक परेड के साथ-साथ मॉक ड्रि‍ल, बलवा परेड आदि का अभ्‍यास कराये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आज जनरल परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के भीड़ नियंत्रण उपकरणों जैसे आंसू गैस ग्रिनेट, इलेक्ट्रिक सेल ग्रिनेट आदि शस्त्रों को टीयर गैस गन चला कर अभ्यास किया गया।

         आज जनरल परेड में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम श्री किशोर पटनवाला, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, निरीक्षक तूर सिंह डाबर, निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, सूबेदार मोनिका ठाकुर, सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण शामिल हुए ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754